किशनगंज पुलिस ने 4 लाख रुपये की फर्जी लूट का खुलासा किया है। इस मामले में शिकायतकर्ता प्रवेज आलम ही आरोपी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से नकद और जेवर बरामद किए हैं। आरोपी को बुधवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के आशा वार्ड नंबर 05 निवासी प्रवेज आलम (28) ने थाने में आवेदन दिया था। BNS के तहत दर्ज किया था मामला उसने शिकायत की थी कि कुछ लुटेरों ने उसे बांधकर घर से 4 लाख रुपये नकद और 20 तोले चांदी के जेवर लूट लिए। इस संबंध में टेढ़ागाछ थाना में कांड संख्या 249/26, धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ किशनगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर गहन जांच की। इस दौरान दर्जनों लोगों से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। पूछताछ में शिकायतकर्ता ने अपराध स्वीकार गहन पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता प्रवेज आलम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसके साले ने उसे 4 लाख रुपये रखने के लिए दिए थे। इन पैसों को देखकर उसके मन में लालच आ गया और उसने लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने वादी प्रवेज आलम को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर छिपाकर रखे गए 2,82,500 रुपये नकद और 65 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए। इस छापेमारी टीम में एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थानाध्यक्ष दिलशाद खान और एसआई रितेश कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे। किशनगंज पुलिस ने 4 लाख रुपये की फर्जी लूट का खुलासा किया है। इस मामले में शिकायतकर्ता प्रवेज आलम ही आरोपी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से नकद और जेवर बरामद किए हैं। आरोपी को बुधवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के आशा वार्ड नंबर 05 निवासी प्रवेज आलम (28) ने थाने में आवेदन दिया था। BNS के तहत दर्ज किया था मामला उसने शिकायत की थी कि कुछ लुटेरों ने उसे बांधकर घर से 4 लाख रुपये नकद और 20 तोले चांदी के जेवर लूट लिए। इस संबंध में टेढ़ागाछ थाना में कांड संख्या 249/26, धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ किशनगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर गहन जांच की। इस दौरान दर्जनों लोगों से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। पूछताछ में शिकायतकर्ता ने अपराध स्वीकार गहन पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता प्रवेज आलम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसके साले ने उसे 4 लाख रुपये रखने के लिए दिए थे। इन पैसों को देखकर उसके मन में लालच आ गया और उसने लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने वादी प्रवेज आलम को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर छिपाकर रखे गए 2,82,500 रुपये नकद और 65 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए। इस छापेमारी टीम में एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थानाध्यक्ष दिलशाद खान और एसआई रितेश कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

