पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके में कोल्ड ड्रिंक को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में दुकानदार नीतीश और उसका दोस्त निशांत घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पहले गार्डिनर अस्पताल ले जाया गया, जहां से PMCH रेफर कर दिया गया है। घटना कस्तूरबा पथ नाला के पास शिव मंदिर से लगे एक दुकान पर हुई। कोल्ड ड्रिंक ठंडी नहीं थी तो मारा चाकू जानकारी के मुताबिक, आरोपी ग्राहक बनकर दुकान पर आया था। उसने एक कोल्ड ड्रिंक खरीदी, लेकिन वह ठंडी नहीं थी। इससे नाराज होकर आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक वापस करने और पैसे लौटाने की मांग की। उसका दुकानदार नीतीश से विवाद हो गया। देखते ही देखते आरोपी ने चाकू निकाल लिया और नीतीश पर हमला कर दिया। नीतीश को बचाने के लिए उसका दोस्त निशांत बीच में आया, लेकिन आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी में एक युवक के पेट और दूसरे की पीठ में चाकू लगा है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस जांच में जुटी श्रीकृष्णापुरी थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया, ‘आरोपी को पकड़ लिया गया है। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने आरोपी की भी पिटाई कर दी थी। उसे प्राथमिक उपचार के लिए गार्डिनर अस्पताल भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को PMCH भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके में कोल्ड ड्रिंक को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में दुकानदार नीतीश और उसका दोस्त निशांत घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पहले गार्डिनर अस्पताल ले जाया गया, जहां से PMCH रेफर कर दिया गया है। घटना कस्तूरबा पथ नाला के पास शिव मंदिर से लगे एक दुकान पर हुई। कोल्ड ड्रिंक ठंडी नहीं थी तो मारा चाकू जानकारी के मुताबिक, आरोपी ग्राहक बनकर दुकान पर आया था। उसने एक कोल्ड ड्रिंक खरीदी, लेकिन वह ठंडी नहीं थी। इससे नाराज होकर आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक वापस करने और पैसे लौटाने की मांग की। उसका दुकानदार नीतीश से विवाद हो गया। देखते ही देखते आरोपी ने चाकू निकाल लिया और नीतीश पर हमला कर दिया। नीतीश को बचाने के लिए उसका दोस्त निशांत बीच में आया, लेकिन आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी में एक युवक के पेट और दूसरे की पीठ में चाकू लगा है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस जांच में जुटी श्रीकृष्णापुरी थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया, ‘आरोपी को पकड़ लिया गया है। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने आरोपी की भी पिटाई कर दी थी। उसे प्राथमिक उपचार के लिए गार्डिनर अस्पताल भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को PMCH भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

