कोडरमा जिले में चेन स्नैचर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ताजा घटना तिलैया थाना क्षेत्र के अड्डी बंग्ला में सामने आई है, जहां ई रिक्शा से नीचे उतर रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता की पहचान संगीता जैन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि छीनी गई चेन की कीमत लगभग दो लाख रुपए से अधिक थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बेटी के साथ पहुंची थी महिला संगीता जैन के अनुसार, झुमरी तिलैया में जैन गुरु सुयश सागर जी महाराज का आगमन हुआ है। बुधवार को उनके भोजन की व्यवस्था अड्डी बंग्ला निवासी अजय जैन के घर पर की गई थी। बुधवार को संगीता जैन का जन्मदिन भी है। इस शुभ अवसर पर उन्होंने गुरुजी को अपने हाथ का बना भोजन कराने का विचार किया। इसी उद्देश्य से वह अपनी बेटी के साथ टोटो में सवार होकर अजय जैन के घर पहुंची थीं। स्नैचरों का पीछा करने की कोशिश की जब संगीता जैन अजय जैन के घर के सामने ई रिक्शा से उतर रही थीं, तभी सामने से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात लोग पहुंचे। मौका पाते ही बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने संगीता के गले से चेन छीन ली और दोनों तेजी से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों और संगीता देवी ने स्नैचरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पीड़िता ने तुरंत तिलैया थाना को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोडरमा जिले में चेन स्नैचर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ताजा घटना तिलैया थाना क्षेत्र के अड्डी बंग्ला में सामने आई है, जहां ई रिक्शा से नीचे उतर रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता की पहचान संगीता जैन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि छीनी गई चेन की कीमत लगभग दो लाख रुपए से अधिक थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बेटी के साथ पहुंची थी महिला संगीता जैन के अनुसार, झुमरी तिलैया में जैन गुरु सुयश सागर जी महाराज का आगमन हुआ है। बुधवार को उनके भोजन की व्यवस्था अड्डी बंग्ला निवासी अजय जैन के घर पर की गई थी। बुधवार को संगीता जैन का जन्मदिन भी है। इस शुभ अवसर पर उन्होंने गुरुजी को अपने हाथ का बना भोजन कराने का विचार किया। इसी उद्देश्य से वह अपनी बेटी के साथ टोटो में सवार होकर अजय जैन के घर पहुंची थीं। स्नैचरों का पीछा करने की कोशिश की जब संगीता जैन अजय जैन के घर के सामने ई रिक्शा से उतर रही थीं, तभी सामने से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात लोग पहुंचे। मौका पाते ही बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने संगीता के गले से चेन छीन ली और दोनों तेजी से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों और संगीता देवी ने स्नैचरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पीड़िता ने तुरंत तिलैया थाना को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

