जालंधर की मुस्लिम कॉलोनी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद ड्राइवर कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया।
घायल महिला के ससुर मोहिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बहू सब्जी लेने बाजार गई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और उसके पीछे आ रही एक फॉर्च्यूनर कार के बीच पीछा चल रहा था। स्कॉर्पियो चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी उनकी बहू व बच्ची को टक्कर मार दी।
हादसे में महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी बोले- कानूनी कार्रवाई की जाएगी
थाना रामामंडी के जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से मुस्लिम कॉलोनी में महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

