वैभव सूर्यवंशी ने 4 गेंद में 2 विकेट लिए:दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन ने पारी और 210 रन से मैच जीता

वैभव सूर्यवंशी ने 4 गेंद में 2 विकेट लिए:दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन ने पारी और 210 रन से मैच जीता

दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 4 बॉल में 2 विकेट ले लिए। ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह और पांचवीं गेंद पर इमलीवाती लेमटूर को आउट किया। वैभव ने कुल 3 ओवर गेंदबाजी की और 11 रन देकर 2 विकेट लिए। ईस्ट जोन ने इस मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रन से हराया। अब टीम सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से 30 अगस्त को खेलेगी। वैभव की बॉल पर ईशान ने कैच लपका वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी के 28वें ओवर में गेंदबाजी की। ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का सही संपर्क नहीं ले सकी। सब्स्टीट्यूट फील्डर दानिश दास ने कैच पकड़कर लिंगदोह की पारी खत्म कर दी। लिंगदोह के आउट होने के बाद इमलीवाती लेमटूर क्रीज पर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाया, लेकिन वैभव ने पांचवीं गेंद पर उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। लेमटूर का कैच विकेटकीपर ईशान किशन ने पकड़ा। इस तरह वैभव ने सिर्फ 4 गेंद के अंदर 2 विकेट हासिल किए। वैभव ने जर्सी नंबर पर टेप लगाया, सिर्फ नंबर-3 दिखा वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की जर्सी पर टेप लगाकर अपना पसंदीदा नंबर-3 दिखाते नजर आए। हालांकि, वे 8 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने लगातार दो चौके लगाए, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर गली में कैच दे बैठे। पढ़ें पूरी खबर… ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन बनाए ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। शाहबाज अहमद ने 167 रन की पारी खेली, जो उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। सुदीप कुमार घरामी ने भी 146 रन बनाए, जबकि कुमार कुशाग्र ने 55 रन का योगदान दिया। जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी सिर्फ 111 रन पर सिमट गई। ईस्ट जोन के अब्हिजित के. सरकार ने 5 विकेट लिए, जबकि शाहबाज अहमद ने 3 विकेट हासिल किए। इससे ईस्ट जोन को पहली पारी में 356 रन की बड़ी बढ़त मिली और उसने फॉलोऑन दे दिया। फॉलोऑन के बाद भी नॉर्थ ईस्ट के विकेट गिरते रहे फॉलोऑन के बाद नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में भी बल्लेबाज संघर्ष करते रहे। टीम ने लगातार विकेट गंवाए और एक समय 102/8 के स्कोर पर पहुंच गई। उसे पारी की हार से बचने के लिए 254 रन और बनाने थे। इस पारी में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने नई गेंद से दबाव बनाया। इसके बाद शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय ने भी विकेट निकाले। इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत को और करीब पहुंचा दिया। मैच के अंत में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रन से हरा दिया। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन बनाए थे, जबकि नॉर्थ ईस्ट जोन 111 और दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट हुआ। ——————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोलंबो में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो की 25% फीस कटी:यशस्वी के बोल्ड होने पर दोनों भिड़ गए थे; दोनों ने गलती मानी भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें… दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 4 बॉल में 2 विकेट ले लिए। ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह और पांचवीं गेंद पर इमलीवाती लेमटूर को आउट किया। वैभव ने कुल 3 ओवर गेंदबाजी की और 11 रन देकर 2 विकेट लिए। ईस्ट जोन ने इस मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रन से हराया। अब टीम सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से 30 अगस्त को खेलेगी। वैभव की बॉल पर ईशान ने कैच लपका वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी के 28वें ओवर में गेंदबाजी की। ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का सही संपर्क नहीं ले सकी। सब्स्टीट्यूट फील्डर दानिश दास ने कैच पकड़कर लिंगदोह की पारी खत्म कर दी। लिंगदोह के आउट होने के बाद इमलीवाती लेमटूर क्रीज पर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाया, लेकिन वैभव ने पांचवीं गेंद पर उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। लेमटूर का कैच विकेटकीपर ईशान किशन ने पकड़ा। इस तरह वैभव ने सिर्फ 4 गेंद के अंदर 2 विकेट हासिल किए। वैभव ने जर्सी नंबर पर टेप लगाया, सिर्फ नंबर-3 दिखा वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की जर्सी पर टेप लगाकर अपना पसंदीदा नंबर-3 दिखाते नजर आए। हालांकि, वे 8 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने लगातार दो चौके लगाए, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर गली में कैच दे बैठे। पढ़ें पूरी खबर… ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन बनाए ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। शाहबाज अहमद ने 167 रन की पारी खेली, जो उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। सुदीप कुमार घरामी ने भी 146 रन बनाए, जबकि कुमार कुशाग्र ने 55 रन का योगदान दिया। जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी सिर्फ 111 रन पर सिमट गई। ईस्ट जोन के अब्हिजित के. सरकार ने 5 विकेट लिए, जबकि शाहबाज अहमद ने 3 विकेट हासिल किए। इससे ईस्ट जोन को पहली पारी में 356 रन की बड़ी बढ़त मिली और उसने फॉलोऑन दे दिया। फॉलोऑन के बाद भी नॉर्थ ईस्ट के विकेट गिरते रहे फॉलोऑन के बाद नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में भी बल्लेबाज संघर्ष करते रहे। टीम ने लगातार विकेट गंवाए और एक समय 102/8 के स्कोर पर पहुंच गई। उसे पारी की हार से बचने के लिए 254 रन और बनाने थे। इस पारी में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने नई गेंद से दबाव बनाया। इसके बाद शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय ने भी विकेट निकाले। इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत को और करीब पहुंचा दिया। मैच के अंत में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रन से हरा दिया। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन बनाए थे, जबकि नॉर्थ ईस्ट जोन 111 और दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट हुआ। ——————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोलंबो में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो की 25% फीस कटी:यशस्वी के बोल्ड होने पर दोनों भिड़ गए थे; दोनों ने गलती मानी भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *