सुपौल के करजाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एनएच-106 पर बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सतपोखरिया के पास हुआ। मृतक की पहचान रतनपुरा थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव निवासी मोहम्मद कलीमुद्दीन के करीब 24 वर्षीय पुत्र रब्बान अंसारी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, रब्बान अंसारी मंगलवार को अपने घर से जरूरी काम के सिलसिले में बाइक से सिमराही बाजार जा रहा था। वह सतपोखरिया के पास एनएच-106 पर पहुंचा था। इसी दौरान वीरपुर से सिमराही की ओर जा रही राहुल राज नामक बस ने उसकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया शव टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना करजाइन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। मुंबई से अपने गांव आया था युवक बताया जा रहा है कि रब्बान अंसारी सिलाई का काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही मुंबई से अपने गांव आया था। परिवार के लोगों के अनुसार, मंगलवार को वह जरूरी काम से सिमराही बाजार के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद फरार बस और चालक की पहचान व तलाश के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सुपौल के करजाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एनएच-106 पर बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सतपोखरिया के पास हुआ। मृतक की पहचान रतनपुरा थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव निवासी मोहम्मद कलीमुद्दीन के करीब 24 वर्षीय पुत्र रब्बान अंसारी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, रब्बान अंसारी मंगलवार को अपने घर से जरूरी काम के सिलसिले में बाइक से सिमराही बाजार जा रहा था। वह सतपोखरिया के पास एनएच-106 पर पहुंचा था। इसी दौरान वीरपुर से सिमराही की ओर जा रही राहुल राज नामक बस ने उसकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया शव टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना करजाइन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। मुंबई से अपने गांव आया था युवक बताया जा रहा है कि रब्बान अंसारी सिलाई का काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही मुंबई से अपने गांव आया था। परिवार के लोगों के अनुसार, मंगलवार को वह जरूरी काम से सिमराही बाजार के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद फरार बस और चालक की पहचान व तलाश के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

