DDU में 31 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू:सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज के लिए 18 सब्जेक्ट एक्सपर्ट का होगा सिलेक्शन

DDU में 31 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू:सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज के लिए 18 सब्जेक्ट एक्सपर्ट का होगा सिलेक्शन

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए सेशन के लिए सेल्फ फाइनेंस कोर्स में सब्जेक्ट एक्सपर्ट की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए 31 अगस्त हो वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया गया है। चुने गए एक्सपर्ट हर लेक्चर के हिसाब से सेवाएं देंगे। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार कुल 18 सब्जेक्ट एक्सपर्ट की आवश्यकता है। चयन अलग- अलग डिपार्टमेंट्स और कोर्स के लिए किया जाएगा। यह इंटरव्यू एडी बिल्डिंग स्थित कुलपति ऑफिस के कमिटी हॉल में आयोजित होगी। ये डॉक्यूमेंट्स जरुरी
कैंडिडेट्स को निर्धारित एप्लिकेशन लेटर के साथ लेटेस्ट वेरिफाइड फोटो और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, इनकम और वर्क एक्सपीरिएंस से संबंधित सभी जरुरी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल कॉपी के साथ इंटरव्यू में शामिल होना होगा। साथ ही सभी के फोटो कॉपी जिसपर खुद का सिग्नेचर किया गया हो, लाना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से यह बताया गया है कि इंटरव्यू के लिए अलग से कोई लेटर जारी नहीं होगा, नाही कैंडिडेस्ट्स को कोई कन्वेंस या अन्य अलाउंस दिया जाएगा। इन सब्जेट्स के लिए होगा सिलेक्शन
इसमें कंप्यूटर साइंस में Bachelor of Computer Application के लिए 01, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में B.Tech (CSE-AIML), B.Tech (CSE-AIDS), BCA (IoT), BCA (AIML), BCA (MLDS), M.Tech (CSE), MCA एवं MS (AI) के लिए एक-एक, सूचना प्रौद्योगिकी में B.Tech (IT) के लिए 04, एप्लाइड साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज में इंजीनियरिंग इकोनॉमिक्स के लिए 01, इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं बायोस्टैटिस्टिक्स के लिए 01 और इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एंड नेचुरल साइंसेज में एग्रो फॉरेस्ट्री, क्रॉप फिजियोलॉजी एंड एग्रीकल्चरल स्टैटिस्टिक्स के लिए एक-एक विशेषज्ञ की आवश्यकता है। नियम के हिसाब से होगा भुगतान
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है सिलेक्टेड कैंडिडेट को रिम्यूनरेशन विश्वविद्यालय के नियम के हिसाब से ही दिया जाएगा। इस नियुक्ति के आधार पर नियमित नियुक्ति या नियमितीकरण का कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में UGC विनियम, 2018 और लागू AICTE/PCI/ICAR/NCTE मानकों का पालन किया जाएगा। निर्धारित आवेदन पत्र और विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://ddugu.ac.in/ पर उपलब्ध है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *