किशनगंज में रिश्तेदार ने महिला के साथ किया रेप:पंचायत ने कराई दूसरी शादी, फिर दहेज के लिए करने लगा प्रताड़ित

किशनगंज में रिश्तेदार ने महिला के साथ किया रेप:पंचायत ने कराई दूसरी शादी, फिर दहेज के लिए करने लगा प्रताड़ित

किशनगंज में एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर रेप और शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पति द्वारा छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत कर आरोपी युवक से महिला की शादी करा दी थी। अब पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता बहादुरगंज थाना क्षेत्र की निवासी है। उसकी शादी 11 साल पहले गांव के ही एक युवक से हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। महिला का पति रोजगार के सिलसिले में शहर से बाहर रहता था। पीड़िता के अनुसार, लगभग पांच साल पहले उसकी पहचान अपनी छोटी बहन के भैसुर से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। आरोप है कि एक दिन युवक महिला के घर पहुंचा और उसके साथ फोटो खींच ली। पति के छोड़ने पर लॉज में रहने लगी थी पीड़िता बाद में उसने महिला के साथ अश्लील मजाक करना शुरू कर दिया। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने वह फोटो उसके पति को भेज दी और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी। इस घटना के बाद महिला के पति ने उसे त्याग दिया। पति द्वारा छोड़े जाने और मायके वालों का साथ न मिलने के बाद महिला अपने दोनों बच्चों के साथ बहादुरगंज के एक लॉज में रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर लगातार रेप किया। शादी के बाद दहेज के लिए किया प्रताड़ित 30 मई को जब आरोपी फिर दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था, तो महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी और बाद में पंचायत बुलाई गई। पंचायत के फैसले के बाद 31 मई को दोनों का निकाह करा दिया गया। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला। आरोपी और उसके परिजन दहेज की मांग कर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशनगंज में एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर रेप और शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पति द्वारा छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत कर आरोपी युवक से महिला की शादी करा दी थी। अब पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता बहादुरगंज थाना क्षेत्र की निवासी है। उसकी शादी 11 साल पहले गांव के ही एक युवक से हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। महिला का पति रोजगार के सिलसिले में शहर से बाहर रहता था। पीड़िता के अनुसार, लगभग पांच साल पहले उसकी पहचान अपनी छोटी बहन के भैसुर से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। आरोप है कि एक दिन युवक महिला के घर पहुंचा और उसके साथ फोटो खींच ली। पति के छोड़ने पर लॉज में रहने लगी थी पीड़िता बाद में उसने महिला के साथ अश्लील मजाक करना शुरू कर दिया। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने वह फोटो उसके पति को भेज दी और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी। इस घटना के बाद महिला के पति ने उसे त्याग दिया। पति द्वारा छोड़े जाने और मायके वालों का साथ न मिलने के बाद महिला अपने दोनों बच्चों के साथ बहादुरगंज के एक लॉज में रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर लगातार रेप किया। शादी के बाद दहेज के लिए किया प्रताड़ित 30 मई को जब आरोपी फिर दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था, तो महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी और बाद में पंचायत बुलाई गई। पंचायत के फैसले के बाद 31 मई को दोनों का निकाह करा दिया गया। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला। आरोपी और उसके परिजन दहेज की मांग कर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *