किशनगंज में महिला का अश्लील वीडियो वायरल:रेप के प्रयास का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, पंचायत के दौरान किया मारपीट

किशनगंज में महिला का अश्लील वीडियो वायरल:रेप के प्रयास का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, पंचायत के दौरान किया मारपीट

किशनगंज में महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसका पति करीब दो माह पहले रोजगार के लिए बाहर गया था। इस दौरान उसके ननदोशी ने उस पर बुरी नजर रखी और कई बार प्रेम संबंध बनाने का दबाव डाला। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर किया वायरल महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपने फोटो के साथ उसका फोटो जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। शिकायत लेकर जब वह आरोपी के घर पहुंची, तो उसके परिजनों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे भगा दिया। पीड़िता के अनुसार, 19 अगस्त की रात वह अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी चुपके से उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पंचायत के दौरान महिला से आरोपी ने की मारपीट इस मामले को लेकर 22 अगस्त को गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी। पीड़िता का आरोप है कि पंचायत के दौरान भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने के बाद महिला ने टाउन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज में महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसका पति करीब दो माह पहले रोजगार के लिए बाहर गया था। इस दौरान उसके ननदोशी ने उस पर बुरी नजर रखी और कई बार प्रेम संबंध बनाने का दबाव डाला। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर किया वायरल महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपने फोटो के साथ उसका फोटो जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। शिकायत लेकर जब वह आरोपी के घर पहुंची, तो उसके परिजनों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे भगा दिया। पीड़िता के अनुसार, 19 अगस्त की रात वह अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी चुपके से उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पंचायत के दौरान महिला से आरोपी ने की मारपीट इस मामले को लेकर 22 अगस्त को गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी। पीड़िता का आरोप है कि पंचायत के दौरान भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने के बाद महिला ने टाउन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *