नाथद्वारा में नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार:अंडरपास को लेकर लोगों ने आक्रोश; बोले- विधायक-सांसद से भी शिकायत कर चुके

नाथद्वारा में नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार:अंडरपास को लेकर लोगों ने आक्रोश; बोले- विधायक-सांसद से भी शिकायत कर चुके

नाथद्वारा में लालबाग हाईवे पर अंडरपास ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर वार्ड संख्या 39 और 40 के वार्डवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लालबाग संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित बैठक में वार्डवासियों ने ब्रिज निर्माण कार्य शुरू नहीं होने तक आगामी नगरपालिका चुनाव के बहिष्कार का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। समिति संयोजक अशोक देवपुरा सहित दिनेश शेखर, रामचंद्र श्रीमाली, ओमप्रकाश पूर्बिया, प्रेमकुमार, शंभुसिंह, नवल सिंह, प्रहलाद मंडोवरा, आलोक सनाढ्य, प्रवीण सनाढ्य, पार्षद पूरण श्रीमाली, जगदीश सोनी सहित अन्य वार्डवासी बैठक में मौजूद रहे। बोले- अंडरपास की जरूरत समिति पदाधिकारियों ने बताया कि लालबाग चौराहा अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां से आसपास के कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और पूर्व में गंभीर हादसे भी हो चुके हैं। वर्तमान में हाईवे पर केवल एक तरफ ब्रिज का निर्माण किया गया है, जबकि दूसरी तरफ अंडरपास ब्रिज की आवश्यकता है। विधायक-सांसद से भी शिकायत कर चुके वार्डवासियों के अनुसार पिछले करीब दो वर्षों से विधायक, सांसद और उपमुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। प्रशासन को भी कई बार ज्ञापन और मौखिक रूप से जानकारी दी गई। हर बार जल्द ब्रिज निर्माण शुरू करवाने का आश्वासन मिला, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ। इसी को लेकर लालबाग संघर्ष समिति ने वार्ड 39 और 40 के मतदाताओं के साथ बैठक कर निर्णय लिया कि जब तक ब्रिज निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता, तब तक आगामी नगरपालिका चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *