फैक्ट्री में घुसकर पिता-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला:8-10 बदमाशों ने मिलकर की मारपीट, 1.50 लाख रुपए और सोने की चेन लूटी

फैक्ट्री में घुसकर पिता-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला:8-10 बदमाशों ने मिलकर की मारपीट, 1.50 लाख रुपए और सोने की चेन लूटी

धौलपुर शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में घुसकर पिता-पुत्र से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, करीब 8 से 10 बदमाश फैक्ट्री में घुसे और लाठी-डंडों और बेसबॉल बैट से पिता-पुत्र पर हमला किया। हमले में दोनों को चोटें आई हैं।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने मारपीट के दौरान उनसे लगभग 1.50 लाख रुपए नकद और एक सोने की चेन भी लूट ली। इलाके में मचा हड़कंप
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है। हालांकि, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मारपीट और कथित लूट की घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *