किशनगंज में नदी में एक साथ दो बहनें डूबीं:नहाने के दौरान हुआ हादसा, 17 घंटे से तलाश जारी

किशनगंज में नदी में एक साथ दो बहनें डूबीं:नहाने के दौरान हुआ हादसा, 17 घंटे से तलाश जारी

किशनगंज में सोमवार की शाम टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा स्थित डॉक नदी में दो सगी बहनें डूब गईं। इस घटना के बाद से उनकी तलाश जारी है, मंगलवार सुबह 10 बजे तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यह घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है। बेलवा में डॉक नदी किनारे दोनों बहनें मौजूद थी। बड़ी बहन नदी में नहाने गई और डूबने लगी। उसे डूबता देख छोटी बहन बचाने के लिए पानी में कूदी, लेकिन नदी में पानी गहरा होने के कारण दोनों ही डूब गईं। लापता बड़ी बहन की पहचान बेलवा के वार्ड संख्या 3 निवासी फ़तेबुल रहमान की बेटियां फरहाना बेगम(27) और छोटी बहन रूही नाज(15) के रूप में हुई है। लड़कियों की तलाश में जुटी NDRF की टीम युवतियों के डूबने की शोर गुल के बाद ही स्थानीय लोग नदी किनारे जमा हो गए। परिजनों ने तत्काल स्थानीय अंचल अधिकारी और पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को सूचित किया गया ह। फिलहाल, स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। दो बहनों के एक साथ डूब जाने से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। किशनगंज में सोमवार की शाम टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा स्थित डॉक नदी में दो सगी बहनें डूब गईं। इस घटना के बाद से उनकी तलाश जारी है, मंगलवार सुबह 10 बजे तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यह घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है। बेलवा में डॉक नदी किनारे दोनों बहनें मौजूद थी। बड़ी बहन नदी में नहाने गई और डूबने लगी। उसे डूबता देख छोटी बहन बचाने के लिए पानी में कूदी, लेकिन नदी में पानी गहरा होने के कारण दोनों ही डूब गईं। लापता बड़ी बहन की पहचान बेलवा के वार्ड संख्या 3 निवासी फ़तेबुल रहमान की बेटियां फरहाना बेगम(27) और छोटी बहन रूही नाज(15) के रूप में हुई है। लड़कियों की तलाश में जुटी NDRF की टीम युवतियों के डूबने की शोर गुल के बाद ही स्थानीय लोग नदी किनारे जमा हो गए। परिजनों ने तत्काल स्थानीय अंचल अधिकारी और पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को सूचित किया गया ह। फिलहाल, स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। दो बहनों के एक साथ डूब जाने से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *