पीएमसीएच में मरीजों और उनके परिजन को अब दवाएं और मेडिकल सामान लेने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। अस्पताल प्रशासन ने अमृत फार्मा को मुख्य इलाज वाले क्षेत्र के करीब स्थानांतरित करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसी सप्ताह इमरजेंसी के पास इसका नया सेटअप शुरू होने की उम्मीद है। पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अमृत फार्मा का नया ढांचा दिल्ली से अस्पताल पहुंच गया है। इसके लिए स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि इस सप्ताह इमरजेंसी के पास इसे शुरू करने की तैयारी है। नए स्थान पर दवाओं के साथ-साथ मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक मेडिकल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। रीजों को दवा लेने के लिए केवल लगभग 50 मीटर चलना पड़ेगा नया अमृत फार्मा पीएमसीएच के मुख्य भवन के सामने राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक के पास और इमरजेंसी के ठीक नजदीक स्थापित किया जाएगा। यह स्थान अस्पताल के प्रमुख उपचार क्षेत्रों के केंद्र में है। इससे राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक में इलाज कराने वाले मरीजों को दवा लेने के लिए केवल लगभग 50 मीटर चलना पड़ेगा, और इमरजेंसी से भी यह दवा केंद्र बिल्कुल पास रहेगा। लगभग 500 वर्गफीट के इस नए सेटअप में 6 काउंटर बनाए गए हैं। यह बड़ा क्षेत्रफल दवाओं और मेडिकल सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखने की सुविधा देगा। मरीजों की आवश्यकता के अनुसार, अलग-अलग काउंटरों से दवाएं और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराए जाएंगे।
अभी गेट नंबर-2 के पास है अमृत फार्मा, मरीजों को तय करनी पड़ती है लंबी दूरी
फिलहाल पीएमसीएच में अमृत फार्मा गेट नंबर-2 के पास संचालित हो रहा है। मुख्य अस्पताल भवन, ओपीडी और इमरजेंसी से इसकी दूरी अधिक है। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को दवा लेने के लिए करीब 1 से 1.5 किलोमीटर तक चलना पड़ता है।
सबसे ज्यादा परेशानी इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के परिजनों को होती है। डॉक्टर की ओर से तत्काल कोई दवा, इंजेक्शन या मेडिकल सामग्री लिखे जाने पर परिजन को अस्पताल के दूसरे हिस्से में स्थित दवा केंद्र तक जाना पड़ता है। दवा लेने के बाद वापस इमरजेंसी पहुंचने में भी समय लगता है। इमरजेंसी के मरीजों को सबसे ज्यादा फायदा
अमृत फार्मा को इमरजेंसी के पास शिफ्ट करने से आपात स्थिति में भर्ती मरीजों के परिजन को सबसे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद है। डॉक्टर की ओर से तत्काल दवा या जरूरी मेडिकल सामग्री लिखे जाने पर परिजन कुछ ही दूरी तय कर उसे खरीद सकेंगे।
अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इससे दवा लाने में लगने वाला समय कम होगा और मरीजों के इलाज की प्रक्रिया भी अधिक सुविधाजनक होगी।
ब्रांडेड दवाओं के साथ जरूरी मेडिकल सामग्री
नए अमृत फार्मा में सिर्फ सामान्य दवाएं ही उपलब्ध नहीं रहेंगी। यहां मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न जरूरी मेडिकल सामग्री रखने की भी तैयारी है। इम्प्लांट समेत अन्य आवश्यक मेडिकल सामान उपलब्ध कराने की योजना है।
ब्रांडेड दवाओं के साथ जरूरी दवाओं की उपलब्धता पर भी जोर दिया जा रहा है। नए स्थान पर दवा केंद्र शुरू होने के बाद पीएमसीएच के मुख्य भवन, राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को दवा के लिए अस्पताल के दूसरे हिस्से में जाने की जरूरत काफी कम हो जाएगी। पीएमसीएच में मरीजों और उनके परिजन को अब दवाएं और मेडिकल सामान लेने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। अस्पताल प्रशासन ने अमृत फार्मा को मुख्य इलाज वाले क्षेत्र के करीब स्थानांतरित करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसी सप्ताह इमरजेंसी के पास इसका नया सेटअप शुरू होने की उम्मीद है। पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अमृत फार्मा का नया ढांचा दिल्ली से अस्पताल पहुंच गया है। इसके लिए स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि इस सप्ताह इमरजेंसी के पास इसे शुरू करने की तैयारी है। नए स्थान पर दवाओं के साथ-साथ मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक मेडिकल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। रीजों को दवा लेने के लिए केवल लगभग 50 मीटर चलना पड़ेगा नया अमृत फार्मा पीएमसीएच के मुख्य भवन के सामने राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक के पास और इमरजेंसी के ठीक नजदीक स्थापित किया जाएगा। यह स्थान अस्पताल के प्रमुख उपचार क्षेत्रों के केंद्र में है। इससे राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक में इलाज कराने वाले मरीजों को दवा लेने के लिए केवल लगभग 50 मीटर चलना पड़ेगा, और इमरजेंसी से भी यह दवा केंद्र बिल्कुल पास रहेगा। लगभग 500 वर्गफीट के इस नए सेटअप में 6 काउंटर बनाए गए हैं। यह बड़ा क्षेत्रफल दवाओं और मेडिकल सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखने की सुविधा देगा। मरीजों की आवश्यकता के अनुसार, अलग-अलग काउंटरों से दवाएं और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराए जाएंगे।
अभी गेट नंबर-2 के पास है अमृत फार्मा, मरीजों को तय करनी पड़ती है लंबी दूरी
फिलहाल पीएमसीएच में अमृत फार्मा गेट नंबर-2 के पास संचालित हो रहा है। मुख्य अस्पताल भवन, ओपीडी और इमरजेंसी से इसकी दूरी अधिक है। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को दवा लेने के लिए करीब 1 से 1.5 किलोमीटर तक चलना पड़ता है।
सबसे ज्यादा परेशानी इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के परिजनों को होती है। डॉक्टर की ओर से तत्काल कोई दवा, इंजेक्शन या मेडिकल सामग्री लिखे जाने पर परिजन को अस्पताल के दूसरे हिस्से में स्थित दवा केंद्र तक जाना पड़ता है। दवा लेने के बाद वापस इमरजेंसी पहुंचने में भी समय लगता है। इमरजेंसी के मरीजों को सबसे ज्यादा फायदा
अमृत फार्मा को इमरजेंसी के पास शिफ्ट करने से आपात स्थिति में भर्ती मरीजों के परिजन को सबसे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद है। डॉक्टर की ओर से तत्काल दवा या जरूरी मेडिकल सामग्री लिखे जाने पर परिजन कुछ ही दूरी तय कर उसे खरीद सकेंगे।
अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इससे दवा लाने में लगने वाला समय कम होगा और मरीजों के इलाज की प्रक्रिया भी अधिक सुविधाजनक होगी।
ब्रांडेड दवाओं के साथ जरूरी मेडिकल सामग्री
नए अमृत फार्मा में सिर्फ सामान्य दवाएं ही उपलब्ध नहीं रहेंगी। यहां मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न जरूरी मेडिकल सामग्री रखने की भी तैयारी है। इम्प्लांट समेत अन्य आवश्यक मेडिकल सामान उपलब्ध कराने की योजना है।
ब्रांडेड दवाओं के साथ जरूरी दवाओं की उपलब्धता पर भी जोर दिया जा रहा है। नए स्थान पर दवा केंद्र शुरू होने के बाद पीएमसीएच के मुख्य भवन, राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को दवा के लिए अस्पताल के दूसरे हिस्से में जाने की जरूरत काफी कम हो जाएगी।