गोविंदा-सुनीता आहूजा विवाद पर भड़की कश्मीरा शाह, बोलीं- उन लोगों ने एक-दूसरे को छोड़ दिया, आप भी छोड़ दो

गोविंदा-सुनीता आहूजा विवाद पर भड़की कश्मीरा शाह, बोलीं- उन लोगों ने एक-दूसरे को छोड़ दिया, आप भी छोड़ दो

Kashmera Shah On Sunita-Govinda Dispute: दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब टीवी अभिनेत्री और गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने बड़ा बयान दिया है। लंबे समय से पारिवारिक मुद्दों को लेकर मीडिया में छाए इस हाई-प्रोफाइल कपल के रिश्ते पर बात करते हुए कश्मीरा ने बेहद स्पष्ट और बेबाक रुख अपनाया उन्होंने मीडिया और फैंस से अपील की है कि वह अब इस निजी मामले पर कयास लगाना और विवाद को तूल देना बंद कर दें। 

कश्मीरा शाह ने गोविंदा-सुनीता आहूजा पर क्या कहा?

हाल ही में कश्मीरा शाह एक कार्यक्रम में पहुंची थी। वहीं उन्हें देखकर पैपराजी ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बारे में सवाल पूछना शुरू कर दिया। इसी को लेकर कश्मीरा शाह भड़क गईं। उन्होंने तीखे शब्दों में पैपराजी की क्लास लगी दी। कश्मीरा शाह ने कहा जब उन दोनों ने एक दूसरे को छोड़ दिया है तो आप लोग क्यों नहीं छोड़ देते।

कश्मीरा शाह बोलीं, “आप लोग बार-बार एक ही सवाल क्यों पूछ रहे हो। मैं सुनीता आहूजा के साथ हूं। क्या आज तक कभी उन्होंने आवाज उठाई है? क्या कभी कहा कि ये गलत है वो गलत है। अगर आज बोल रही हैं तो होगा कुछ गलत। उन लोगों ने एक दूसरे को छोड़ दिया है अब आप लोग भी इस मुद्दे को छोड़ दीजिए। किसी की निजी जिंदगी में क्या चल रहा है, उस पर हर दिन नया ड्रामा बनाने के बजाय उन्हें थोड़ा स्पेस दिया जाना चाहिए।”

पारिवारिक तकरार पर मीडिया की बयानबाजी से नाराजगी

कश्मीरा शाह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर रोज नई खबरें और कयास सामने आ रहे हैं। फैमिली कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस लेने से लेकर, गोविंदा के गुप्त अस्पताल दौरे और सुनीता द्वारा उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किए जाने तक- इंटरनेट पर लगातार चर्चा का माहौल बना हुआ है।

कश्मीरा ने इशारा किया कि जब किसी परिवार या पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा हो, तो बाहरी दुनिया को बार-बार उसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि सार्वजनिक जीवन में रहने का मतलब यह नहीं है कि किसी के निजी रिश्तों का तमाशा बनाया जाए।

क्या सुधरेंगे रिश्ते या कायम रहेगी दूरी?

गौरतलब है कि कश्मीरा शाह और गोविंदा के परिवार के बीच भी अतीत में काफी खटास रही है। हालांकि, कश्मीरा के इस हालिया संतुलित और परिपक्व बयान ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। जहां एक तरफ गोविंदा के मैनेजर दावा कर चुके हैं कि कपल के बीच सब ठीक है, वहीं सुनीता के कदम और कश्मीरा का यह बयान इशारा करता है कि दूरियां अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *