भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका का तीसरा विकेट गिर गया है। कमिल मिशारा को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। प्रसिद्ध का यह पारी में दूसरा विकेट रहा। श्रीलंका ने पहले सेशन में 3 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। टीम ने दिन की शुरुआत 8/2 के स्कोर से की थी। इससे पहले, भारत ने ध्रुव जुरेल के नाबाद 115 रन की बदौलत अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की थी। जवाब में श्रीलंका दूसरे दिन के आखिरी सेशन में ही 2 विकेट गंवा चुकी थी और फिलहाल भारत से 451 रन पीछे है। मैच का स्कोरकार्ड…
श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, मिशारा आउट:प्रसिद्ध को दूसरा विकेट, स्कोर 51/3; भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की

