ईद-मिलादुन्नबी की तैयारी कर रहे लोगों को पेट्रोल से जलाया:मऊगंज में चार लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर

ईद-मिलादुन्नबी की तैयारी कर रहे लोगों को पेट्रोल से जलाया:मऊगंज में चार लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर

मऊगंज के लौर थाना क्षेत्र स्थित अल्हौवा गांव में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी कर रहे लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। सोमवार रात करीब 8 बजे हुई इस घटना में चार लोग झुलस गए, जिनमें अजहरुद्दीन उर्फ राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार, 26 अगस्त को होने वाले ईद मिलादुन्नबी के जश्न की तैयारियां चल रही थीं। गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं थी, जिसके कारण अंधेरा था। कुछ लोग पोर्च के नीचे बैठकर सजावट का काम कर रहे थे। कुछ ही सेकेंड में भड़की आग इसी दौरान अल्हौवा निवासी राम रईस जायसवाल हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर मौके पर पहुंचा। आरोप है कि उसने वहां बैठे लोगों पर अचानक पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। कुछ ही सेकंड में आग की लपटों ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बचाने में ये भी झुलसे इस घटना में अजहरुद्दीन उर्फ राजू गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें बचाने के प्रयास में मोहम्मद सद्दाम, अनवर अली और अजहरुद्दीन के भाई अतीक अहमद भी झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से झुलसे अजहरुद्दीन को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बिना बातचीत पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई घायल मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने बताया कि वे ईद मिलादुन्नबी के जश्न की सजावट में व्यस्त थे, तभी आरोपी आया और बिना किसी बातचीत के पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल पक्ष का कहना है कि आरोपी से उनकी कोई पुरानी रंजिश या विवाद नहीं था। अचानक इस तरह की वारदात क्यों की गई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, और पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *