सीवान में ईद मिलादुन नबी पर फ्लैग मार्च:डीएम-एसपी ने किया नेतृत्व,प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण

सीवान में ईद मिलादुन नबी पर फ्लैग मार्च:डीएम-एसपी ने किया नेतृत्व,प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण

सीवान में ईद मिलादुन नबी और आगामी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार की संध्या जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से शुरू होकर थाना मोड़, बबुनिया मोड़, मखदूम सराय, तेलहट्टा बाजार, गल्ला पट्टी, बड़ी मस्जिद, शांति वृत, नया किला और कागजी मोहल्ला होते हुए जेपी चौक तक पहुंचा। इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया। प्रशासन की इस सक्रियता को देखकर स्थानीय लोगों ने भी पुलिस-प्रशासन की तैयारियों की सराहना की। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि ईद मिलादुन नबी के अवसर पर जिले के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। वहीं, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अवांछनीय गतिविधि या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पर्व के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। साथ ही पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और बिना सत्यापन के किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना प्रसारित न करें। प्रशासन की व्यापक तैयारियों से साफ है कि सीवान में ईद मिलादुन नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है। सीवान में ईद मिलादुन नबी और आगामी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार की संध्या जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से शुरू होकर थाना मोड़, बबुनिया मोड़, मखदूम सराय, तेलहट्टा बाजार, गल्ला पट्टी, बड़ी मस्जिद, शांति वृत, नया किला और कागजी मोहल्ला होते हुए जेपी चौक तक पहुंचा। इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया। प्रशासन की इस सक्रियता को देखकर स्थानीय लोगों ने भी पुलिस-प्रशासन की तैयारियों की सराहना की। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि ईद मिलादुन नबी के अवसर पर जिले के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। वहीं, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अवांछनीय गतिविधि या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पर्व के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। साथ ही पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और बिना सत्यापन के किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना प्रसारित न करें। प्रशासन की व्यापक तैयारियों से साफ है कि सीवान में ईद मिलादुन नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *