शिवहर के कमरौली में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-227 पर कमरौली स्कूल के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान कमरौली के वार्ड नंबर-01 निवासी 65 वर्षीय शैल देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय अमरनाथ पासवान की पत्नी थीं। परिजनों ने बताया कि शैल देवी सोमवार शाम ब्रेकर के पास पैदल सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजन शैल देवी को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र रुदल पासवान ने बताया कि उनकी मां सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ गई थीं। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी उन्होंने प्रशासन से इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई और परिवार को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना शिवहर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शिवहर के कमरौली में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-227 पर कमरौली स्कूल के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान कमरौली के वार्ड नंबर-01 निवासी 65 वर्षीय शैल देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय अमरनाथ पासवान की पत्नी थीं। परिजनों ने बताया कि शैल देवी सोमवार शाम ब्रेकर के पास पैदल सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजन शैल देवी को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र रुदल पासवान ने बताया कि उनकी मां सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ गई थीं। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी उन्होंने प्रशासन से इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई और परिवार को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना शिवहर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

