कटिहार में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र में यह मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च श्रावण मास की अंतिम सोमवारी और ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को देखते हुए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। नगर थाना प्रभारी कुंदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मंदिर-मस्जिदों के आसपास और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इसका उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का संदेश देना था। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस ने बताया कि दोनों पर्वों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर सके। कटिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कटिहार में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र में यह मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च श्रावण मास की अंतिम सोमवारी और ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को देखते हुए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। नगर थाना प्रभारी कुंदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मंदिर-मस्जिदों के आसपास और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इसका उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का संदेश देना था। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस ने बताया कि दोनों पर्वों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर सके। कटिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

