बिलासपुर में भाजपा नेत्री ने चप्पल से की पिटाई, VIDEO:महामाया देवी मंदिर परिसर में बवाल, चोरी के पुराने विवाद पर भिड़े भाजपाई;काउंटर केस दर्ज

बिलासपुर में भाजपा नेत्री ने चप्पल से की पिटाई, VIDEO:महामाया देवी मंदिर परिसर में बवाल, चोरी के पुराने विवाद पर भिड़े भाजपाई;काउंटर केस दर्ज

बिलासपुर के रतनपुर में मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इसी दौरान महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री रेहाना बेगम ने चप्पल निकालकर दूसरे पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री बाइक से उतरकर युवक को चप्पल से मारती हुई दिखाई दे रही हैं। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें… चोरी की बात पर शुरू हुआ विवाद शिकायत के मुताबिक, मंदिर रोड निवासी तुषार पटेल प्रसाद और होटल की दुकान संचालित करते हैं। करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान से सामान चोरी हो गया था। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। शनिवार को महामाया मंदिर गेट के पास तुषार को दुकान पर काम करने वाला करिया उर्फ मनोज नजर आया। इस पर तुषार ने मोन्टी से उसके बारे में पूछताछ की। इसी दौरान चोरी की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। शिकायत के अनुसार, मोन्टी ने रेहाना बेगम को कॉल कर मौके पर बुलाया। करीब 2:30 बजे रेहाना वहां पहुंचीं और गाली-गलौज शुरू हो गई।इसके बाद रेहाना बेगम, भागवत उर्फ रेहान, शेरू और मोन्टी पर हाथ-मुक्कों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। बीच-बचाव करने आए परिजन से भी की मारपीट तुषार का कहना है कि विवाद शांत कराने पहुंचीं उनकी बहन मेघा प्रधान और ईश्वर प्रधान के साथ भी मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि मेघा भाजपा की मंडल सोशल मीडिया प्रभारी हैं। शिकायत में तुषार ने मुंह, पीठ, दाहिने हाथ की उंगली और पैर में चोट लगने के साथ ही शर्ट फाड़ने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का लगाया आरोप वहीं, भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल महामंत्री रेहाना बेगम ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रेहाना के मुताबिक, वह महामाया मंदिर में फूल बेचने का काम करती हैं। उनका आरोप है कि मोन्टी धीवर का फोन आने पर वह मौके पर पहुंचीं। वहां राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए उनके बाल पकड़कर मारपीट की। रेहाना ने राजू शर्मा पर हाथ मरोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे मोन्टी और करिया के साथ भी मारपीट की गई। वीडियो वायरल होने से मामला और गरमाया घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा से जुड़े ग्रुपों के साथ ही अन्य सोशल मीडिया ग्रुपों में भी वीडियो शेयर किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री भी इस वीडियो को शेयर कर रही हैं। वायरल वीडियो में विवाद के दौरान मारपीट और एक महिला के चप्पल से हमला करने के दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान, घटना की पूरी परिस्थितियों और उनकी भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। ………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हिंदूवादी नेता ने गार्ड को कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़ा,VIDEO: बोला- तुम्हारे बाप के साथ आऊंगा, स्वास्थ्य मंत्री को बुलाऊंगा, CIMS में रोकने पर विवाद बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में सफाई के चलते NICU के बाहर रोके जाने पर भड़के हिंदूवादी संगठन के नेता राम सिंह ठाकुर ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी मनीष कश्यप का कॉलर पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिससे सुरक्षाकर्मी के गले की चेन और लॉकेट भी टूट गया। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *