गुना के कैंट थाना क्षेत्र के दुधई गांव में 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव उसके मायके में फंदे पर लटका मिला। वह एक दिन पहले ही ससुराल से मायके आई थी। कुछ देर बाद उसका पति भी वहां पहुंच गया था। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच बहस हुई थी। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दुधई गांव निवासी अंजलि सहरिया की शादी करीब चार महीने पहले धाननखेड़ी निवासी मयंक सहरिया से हुई थी। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे उसके पिता उसे ससुराल से लेकर मायके आए थे। दुपट्टे के फंदे से लटका मिला शव
कुछ देर बाद मयंक भी दुधई पहुंच गया। उस समय परिवार के सदस्य मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। परिजन जब वापस लौटे तो अंजलि का शव घर के अंदर म्यार पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद उसका पति घर पर नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी। पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप अंजलि के पिता का आरोप है कि मयंक के मायके आने के बाद ही ऐसी घटना हुई। उन्होंने अपने दामाद पर अंजलि की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस इन आरोपों समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।

