रामगढ़ में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का विरोध:नेमरा गांव के लोग बोले- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव, यात्रा की नहीं देंगे अनुमति

रामगढ़ में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का विरोध:नेमरा गांव के लोग बोले- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव, यात्रा की नहीं देंगे अनुमति

रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की यात्रा के शुभारंभ से पहले ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह यात्रा आज से शुरू होनी है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके गांव के हैं और यह उनका पैतृक आवास है। उनका यह भी कहना है कि मुख्यमंत्री उनके ‘नाइके प्रधान’ भी हैं, इसलिए वे अपने प्रधान के खिलाफ किसी भी विरोध को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने गांव वालों को लिखित रूप से सूचना नहीं दी, जिसके कारण वे विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि भले ही यात्रा भावनात्मक हो, लेकिन जिस प्रकार से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतले कहीं-कहीं जिलों में जलाए जा रहे हैं, वह गलत है। पूरे 24 जिलों में यात्रा का भ्रमण छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह आंदोलनकारी नेता की जन्मभूमि और कर्मभूमि है, इसलिए वे यहीं से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि वे यहीं से आशीर्वाद प्राप्त कर पूरे 24 जिलों में यात्रा का भ्रमण करेंगे। रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की यात्रा के शुभारंभ से पहले ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह यात्रा आज से शुरू होनी है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके गांव के हैं और यह उनका पैतृक आवास है। उनका यह भी कहना है कि मुख्यमंत्री उनके ‘नाइके प्रधान’ भी हैं, इसलिए वे अपने प्रधान के खिलाफ किसी भी विरोध को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने गांव वालों को लिखित रूप से सूचना नहीं दी, जिसके कारण वे विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि भले ही यात्रा भावनात्मक हो, लेकिन जिस प्रकार से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतले कहीं-कहीं जिलों में जलाए जा रहे हैं, वह गलत है। पूरे 24 जिलों में यात्रा का भ्रमण छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह आंदोलनकारी नेता की जन्मभूमि और कर्मभूमि है, इसलिए वे यहीं से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि वे यहीं से आशीर्वाद प्राप्त कर पूरे 24 जिलों में यात्रा का भ्रमण करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *