जींद में साले ने जीजा के घर पर किया हमला:वृद्ध मां समेत दो घायल, पत्नी से चल रहा विवाद, भाईयों को साथ लेकर पहुंची महिला

जींद में साले ने जीजा के घर पर किया हमला:वृद्ध मां समेत दो घायल, पत्नी से चल रहा विवाद, भाईयों को साथ लेकर पहुंची महिला

जींद के रोहतक रोड स्थित भटनागर कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति के घर में घुसकर हमला किया गया। इस हमले में व्यक्ति और उसकी वृद्ध मां गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे सुमित सिंह अपने माता-पिता और बच्चों के साथ घर पर थे। तभी उनकी पत्नी अपने भाई नीरज और तीन अन्य साथियों के साथ जबरन घर में घुस आई। हमलावरों ने लाठी-डंडों से सुमित और उसकी मां पर हमला किया, जिससे सुमित की मां का दांत टूट गया और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। 12 साल पहले हुई थी शादी भटनागर कॉलोनी निवासी सुमित सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2014 में सिक्कम, निवासी दड़ौली से हुई थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। सुमित के अनुसार, शादी के बाद से ही उनकी पत्नी उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान करती आ रही थी और झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां देती थी। हमला करने वालों में पत्नी का भाई नीरज निवासी दड़ौली और उसके तीन साथी दीपक निवासी बैसी, रोहतक, मोहित निवासी जारवल मंडी, फतेहाबाद और मनदीप सिंह निवासी नन्हेड़ी, फतेहाबाद शामिल थे। वृद्ध मां के चेहरे पर डंडे से हमला, दांत टूटा उन्होंने बताया कि, घर में दाखिल होते ही सभी आरोपियों ने सुमित और उसके माता-पिता के साथ लात-घूसों और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान साले नीरज ने सुमित की माता सरोज बाला के मुंह और माथे पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में सरोज बाला का दांत टूट गया और माथे व सिर पर गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर एकत्र हो गए और पीड़ितों को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। अस्पताल में कराया इलाज, समझौते की वार्ता विफल घटना के बाद पीड़ित सुमित का दोस्त राहुल मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जींद लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद एमएलआर (MLR) काटी। घटना की शुरुआती दरखास्त के बाद रोहतक रोड पुलिस चौकी ने दोनों पक्षों को आपसी विचार-विमर्श के लिए दो दिन का समय दिया था। हालांकि, दोनों पक्षों में कोई समझौता नहीं हो सका, जिसके बाद 23 अगस्त को सुमित ने पुन: चौकी में हाजिर होकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में दर्ज किया मुकदमा शिकायतकर्ता के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जींद शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(2), और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *