भोपाल में लोडिंग ऑटो चालक ने किया सुसाइड:शराब पीकर घर आने पर पत्नी से हुआ था विवाद; निशातपुरा कृषक नगर की घटना

भोपाल में लोडिंग ऑटो चालक ने किया सुसाइड:शराब पीकर घर आने पर पत्नी से हुआ था विवाद; निशातपुरा कृषक नगर की घटना

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कृषक नगर में रविवार देर रात लोडिंग ऑटो चालक विनोद कुशवाहा (55) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विनोद के शराब पीकर घर आने पर पत्नी ने विरोध किया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद विनोद अपने कमरे में चला गया और कुछ देर बाद फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची निशातपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शराब छोड़ने की बात पर भड़क जाता था पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान विनोद कुशवाहा (55), पिता लालूराम कुशवाहा, निवासी निशातपुरा कृषक नगर के रूप में हुई है। विनोद लोडिंग ऑटो चलाता था। परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विनोद शराब पीने का आदी था। वह अक्सर शराब के नशे में घर लौटता और पत्नी-बच्चों से विवाद करता था। परिजन उसे शराब छोड़ने की समझाइश देते थे, लेकिन इस बात पर भी वह कई बार विवाद करने लगता था। पत्नी से विवाद के बाद कमरे में गया रविवार देर रात भी विनोद शराब के नशे में घर पहुंचा था। पत्नी ने शराब पीकर आने का विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद विनोद अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम किया पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *