सीधी में डेढ़ करोड़ की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण:नोटिस के बाद भी मुख्य बाजार में बनी दो मंजिला इमारत

सीधी में डेढ़ करोड़ की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण:नोटिस के बाद भी मुख्य बाजार में बनी दो मंजिला इमारत

सीधी के मुख्य बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। अतिक्रमणकारी नर्मदा प्रसाद गुप्ता ने नगर पालिका सीधी के नोटिस दिए जाने के बावजूद शहर के मुख्य बाजार में दो मंजिला इमारत खड़ी कर दी। अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप
लोगों का आरोप है, करोड़ों की सरकारी जमीन पर अधिकारियों की मिलीभगत के बिना अतिक्रमण संभव नहीं है। मामले में नगर पालिका की भूमिका और कर्मचारियों की कथित मिलीभगत पर भी सवाल उठ रहे हैं। मिलीभगत पाए जाने पर होगी कार्रवाई
सीधी सीएमओ मसूद अख्तर ने बताया, उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है और अगर मामले में किसी कर्मचारी की मिलीभगत सामने आती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ ने कहा की भवन के निर्माण की अनुमति नहीं ली गई है, भवन गिराने की कार्रवाई के लिए तत्काल नोटिस जारी किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *