चंदौली के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़:कालेश्वरनाथ महादेव और हेतिमपुर के जागेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से लगी कतार

चंदौली के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़:कालेश्वरनाथ महादेव और हेतिमपुर के जागेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से लगी कतार

चंदौली जिले के प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में सावन माह के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। खासकर बरठी स्थित कालेश्वर नाथ महादेव मंदिर और हेतिमपुर स्थित जागेश्वरनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिला। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों में इस अवसर पर भारी उत्साह देखा गया। सुबह से ही कलश और अन्य पात्रों में पवित्र जल लेकर भक्त भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए कतारों में लगे थे। तीन तस्वीरें देखिए जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि वे परिवार के मंगल कामना और पुण्य प्राप्ति के लिए यह अनुष्ठान कर रहे हैं। कई भक्तों ने लोकमंगल की कामना के लिए भी जलाभिषेक किया। उनका मानना था कि श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना से मन को शांति, आत्मिक बल और नई ऊर्जा प्राप्त होती है। इस दौरान मंदिर परिसरों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चकिया काली मंदिर, माटीगांव के भांडेश्वरनाथ मंदिर और पड़ाव क्षेत्र के व्यास मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिर परिसरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *