बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दो दिवसीय दौरे पर सीतामढ़ी पहुंचे। रविवार देर शाम उन्होंने प्रसिद्ध पुनौरा धाम में माता जानकी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार, परिवार, बिहार और देश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। जदयू विधायक पंकज मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री पुनौरा धाम पहुंचे, देखिए तस्वीरें…. विकास कार्यों का निरीक्षण किया पूजा के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि माता जानकी की धरती पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने पुनौरा धाम को हमारी आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक बताया। निशांत कुमार ने कहा कि माता जानकी के त्याग, तपस्या, धैर्य और करुणा से समाज को हमेशा सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पुनौरा धाम में चल रहे मंदिर निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और धाम से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं संबंधित लोगों से निर्माण की स्थिति और आगे की कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली गई। धाम के महंत कौशल किशोर दास ने स्वास्थ्य मंत्री को आशीर्वाद दिया। वहीं, अधिवक्ता राम हृदय मोहन की ओर से उन्हें मां जानकी का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दो दिवसीय दौरे पर सीतामढ़ी पहुंचे। रविवार देर शाम उन्होंने प्रसिद्ध पुनौरा धाम में माता जानकी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार, परिवार, बिहार और देश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। जदयू विधायक पंकज मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री पुनौरा धाम पहुंचे, देखिए तस्वीरें…. विकास कार्यों का निरीक्षण किया पूजा के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि माता जानकी की धरती पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने पुनौरा धाम को हमारी आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक बताया। निशांत कुमार ने कहा कि माता जानकी के त्याग, तपस्या, धैर्य और करुणा से समाज को हमेशा सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पुनौरा धाम में चल रहे मंदिर निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और धाम से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं संबंधित लोगों से निर्माण की स्थिति और आगे की कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली गई। धाम के महंत कौशल किशोर दास ने स्वास्थ्य मंत्री को आशीर्वाद दिया। वहीं, अधिवक्ता राम हृदय मोहन की ओर से उन्हें मां जानकी का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

