पत्नी को मायके छोड़ घर लौटे युवक ने की आत्महत्या:मंगलवार को होना था ऑपरेशन, औरैया में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पत्नी को मायके छोड़ घर लौटे युवक ने की आत्महत्या:मंगलवार को होना था ऑपरेशन, औरैया में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सेऊपुर गांव में रविवार देर शाम एक 28 वर्षीय युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देखिए 2 तस्वीरें… डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने की दी सलाह मृतक की पहचान सेऊपुर निवासी प्रशांत दोहरे (28) पुत्र रामबहादुर के रूप में हुई है। प्रशांत रविवार को अपनी पत्नी अनीता को दूसरे बच्चे के प्रसव से पहले चेकअप के लिए अजीतमल सीएचसी लेकर आए थे। चिकित्सकीय जांच के दौरान कुछ दिक्कत सामने आने पर डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। इसके बाद प्रशांत अपनी पत्नी अनीता को एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए ले गए। जांच कराने के बाद वह पत्नी को उसके मायके छोड़कर वापस अपने घर लौट आए। परिजनों के अनुसार, प्रशांत शाम करीब पांच बजे घर वापस आया था और उसकी मां से बातचीत भी हुई थी। परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने आगामी मंगलवार को पत्नी अनीता का ऑपरेशन किए जाने की बात कही थी। मां ने प्रशांत से कहा था कि आज घर पर ही रुक जाओ, कल चले जाना। कुछ समय बाद प्रशांत अपने कमरे में चला गया। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे की ओर देखा तो वह गेट के ऊपर बने रोशनदान में गमछे के फंदे से लटका मिला। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि उन्हें जरा भी अंदेशा नहीं था कि प्रशांत इतना बड़ा कदम उठा लेगा। प्रशांत की एक बेटी है और उनका पहला बच्चा भी सीजर से हुआ था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे, उनके बड़े भाई रजनीश और दीपू हैं। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पत्नी अनीता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *