आश्रम से सराय ख्वाजा तक एलिवेटेड कॉरिडोर दिसंबर से बनेगा:800 करोड़ की लागत से छह लेन मार्ग बनेगा, बदरपुर बॉर्डर के जाम से मिलेगी राहत

आश्रम से सराय ख्वाजा तक एलिवेटेड कॉरिडोर दिसंबर से बनेगा:800 करोड़ की लागत से छह लेन मार्ग बनेगा, बदरपुर बॉर्डर के जाम से मिलेगी राहत

दिल्ली के आश्रम चौक से फरीदाबाद के सराय ख्वाजा और सेक्टर-37 तक छह लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर का काम दिसंबर में शुरू किया जाएगा। करीब 800 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार हो चुकी है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इसकी जानकारी दी है। बदरपुर बॉर्डर के जाम से मिलेगी राहत दिल्ली से फरीदाबाद आने-जाने वाले लोगों के लिए बदरपुर बॉर्डर पर लगने वाला जाम बड़ी परेशानी है। रोजाना बड़ी संख्या में वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। नया एलिवेटेड कॉरिडोर बनने के बाद वाहनों को जाम वाले हिस्सों से ऊपर से निकलने का रास्ता मिलेगा। छह लेन का होगा रेड लाइट फ्री मार्ग प्रस्तावित कॉरिडोर आश्रम चौक से शुरू होकर बदरपुर बॉर्डर और आली गांव के ऊपर से होते हुए फरीदाबाद के सराय ख्वाजा और सेक्टर-37 तक पहुंचेगा। छह लेन का यह मार्ग रेड लाइट फ्री होगा, जिससे वाहनों की रफ्तार बनाए रखने में मदद मिलेगी। दिल्ली-फरीदाबाद के बीच कम होगा सफर का समय इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली और फरीदाबाद के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाना है। एलिवेटेड मार्ग शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच सफर का समय करीब 10 से 15 मिनट तक रहने की उम्मीद है। मौजूदा बदरपुर फ्लाईओवर पर बढ़ा यातायात दबाव दिल्ली और फरीदाबाद के बीच बदरपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर पहले से ही महत्वपूर्ण मार्ग है। करीब 4.4 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का उद्घाटन वर्ष 2010 में हुआ था। वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ अब इस मार्ग पर भी कई बार जाम की स्थिति बनती है। दिसंबर में काम शुरू करने का लक्ष्य NHAI के मुताबिक परियोजना की डीपीआर तैयार है दिसंबर में निर्माण शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। कॉरिडोर बनने से दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के बीच आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *