पटना के मीठापुर-सिपारा इलाके के लोगों को जल्द ही आधुनिक पार्क की सुविधा मिलने वाली है। पटना नगर निगम ने वार्ड नंबर 30 में सिपारा पार्क के निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब 14,717 वर्गफुट में बनने वाले इस पार्क पर 3.97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्क का निर्माण अमृत 2.0 योजना के तहत होगा और नगर निगम ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। पहले इस पार्क को बुडको की ओर से 1.85 करोड़ रुपये की लागत से बनाने की योजना थी। अब नगर निगम खुद इसका निर्माण कराएगा। तैयार होने के बाद यह मीठापुर-सिपारा इलाके का पहला आधुनिक पार्क होगा। बच्चों से बुजुर्गों तक के लिए होंगी पार्क में हर उम्र के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बच्चों के लिए चिल्ड्रेन प्ले एरिया और युवाओं व बुजुर्गों के लिए ओपन जिम बनाया जाएगा। पार्क में रंगीन रोशनी से सुसज्जित आकर्षक फाउंटेन भी लगाया जाएगा। इसके अलावा लोगों के बैठने के लिए गजीबो और सिटिंग एरिया, योग के लिए योगा कुटिर और टहलने के लिए वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा। पार्क में ‘आई लव सिपारा पार्क’ सेल्फी प्वाइंट भी तैयार होगा। हरियाली के साथ आकर्षक पेंटिंग और लाइटिंग से पूरे परिसर को सुंदर बनाया जाएगा। पानी, शौचालय और सुरक्षा की भी व्यवस्था पार्क में लोगों के लिए पेयजल, आधुनिक शौचालय और टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। सुरक्षा के लिए हाई मास्ट और सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। जलजमाव की समस्या से बचने के लिए पार्क में बेहतर ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार किया जाएगा। नगर निगम के मुताबिक, पार्क का निर्माण करीब 12 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके तैयार होने के बाद मीठापुर, सिपारा और आसपास के इलाकों के लोगों को परिवार के साथ समय बिताने, योग करने और सुबह-शाम टहलने के लिए आधुनिक और सुविधाजनक जगह मिल सकेगी। पटना के मीठापुर-सिपारा इलाके के लोगों को जल्द ही आधुनिक पार्क की सुविधा मिलने वाली है। पटना नगर निगम ने वार्ड नंबर 30 में सिपारा पार्क के निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब 14,717 वर्गफुट में बनने वाले इस पार्क पर 3.97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्क का निर्माण अमृत 2.0 योजना के तहत होगा और नगर निगम ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। पहले इस पार्क को बुडको की ओर से 1.85 करोड़ रुपये की लागत से बनाने की योजना थी। अब नगर निगम खुद इसका निर्माण कराएगा। तैयार होने के बाद यह मीठापुर-सिपारा इलाके का पहला आधुनिक पार्क होगा। बच्चों से बुजुर्गों तक के लिए होंगी पार्क में हर उम्र के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बच्चों के लिए चिल्ड्रेन प्ले एरिया और युवाओं व बुजुर्गों के लिए ओपन जिम बनाया जाएगा। पार्क में रंगीन रोशनी से सुसज्जित आकर्षक फाउंटेन भी लगाया जाएगा। इसके अलावा लोगों के बैठने के लिए गजीबो और सिटिंग एरिया, योग के लिए योगा कुटिर और टहलने के लिए वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा। पार्क में ‘आई लव सिपारा पार्क’ सेल्फी प्वाइंट भी तैयार होगा। हरियाली के साथ आकर्षक पेंटिंग और लाइटिंग से पूरे परिसर को सुंदर बनाया जाएगा। पानी, शौचालय और सुरक्षा की भी व्यवस्था पार्क में लोगों के लिए पेयजल, आधुनिक शौचालय और टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। सुरक्षा के लिए हाई मास्ट और सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। जलजमाव की समस्या से बचने के लिए पार्क में बेहतर ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार किया जाएगा। नगर निगम के मुताबिक, पार्क का निर्माण करीब 12 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके तैयार होने के बाद मीठापुर, सिपारा और आसपास के इलाकों के लोगों को परिवार के साथ समय बिताने, योग करने और सुबह-शाम टहलने के लिए आधुनिक और सुविधाजनक जगह मिल सकेगी।

