भूसे से लदे 10 चक्के ट्रक में बना था गुप्त तहखाना, 81 लाख की शराब बरामद

भूसे से लदे 10 चक्के ट्रक में बना था गुप्त तहखाना, 81 लाख की शराब बरामद

औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 चक्का ट्रक से करीब 81 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की है। ट्रक में लकड़ी का भूसा लदा हुआ था और उसके बीच शराब छिपाने के लिए गुप्त तहखाना बनाया गया था। शराब की खेप उत्तर प्रदेश से झारखंड के रास्ते बिहार लाई जा रही थी। इसे पटना में डिलीवरी किया जाना था। उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है।उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदा एक ट्रक एरका चेक पोस्ट के रास्ते बिहार में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आधार पर सहायक उत्पाद अवर निरीक्षक संजय रजक के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने एरका चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रहे संदिग्ध 10 चक्का ट्रक को रोककर जांच की गई। प्रारंभिक जांच में ट्रक में सामान्य रूप से लकड़ी का भूसा लदा दिखाई दिया। टीम ने ट्रक की स्कैनर मशीन से जांच की तो अंदर कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आई। इसके बाद अधिकारियों का संदेह गहरा गया और ट्रक में लदे भूसे को उतरवाकर बारीकी से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान ट्रक में बनाए गए गुप्त तहखाने का पता चला। तहखाने में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। उत्पाद विभाग की टीम ने शराब को बाहर निकालकर जब्त कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 81 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में चालक ने खोला राज : गिरफ्तार चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के लिलुआ थाना क्षेत्र के कुंजापारा 3 एच रोड निवासी सुनील चक्रवर्ती के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह ट्रक लेकर उत्तर प्रदेश से एनएच-139 के रास्ते पटना जा रहा था। पटना में शराब की खेप की डिलीवरी की जानी थी। हालांकि, डिलीवरी से पहले ही एरका चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक को पकड़ लिया। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि बरामद शराब की खेप किसके इशारे पर भेजी गई थी और पटना में इसे किस व्यक्ति को सौंपा जाना था, इसकी जांच की जा रही है। चालक से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में संलिप्त लोगों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 चक्का ट्रक से करीब 81 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की है। ट्रक में लकड़ी का भूसा लदा हुआ था और उसके बीच शराब छिपाने के लिए गुप्त तहखाना बनाया गया था। शराब की खेप उत्तर प्रदेश से झारखंड के रास्ते बिहार लाई जा रही थी। इसे पटना में डिलीवरी किया जाना था। उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है।उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदा एक ट्रक एरका चेक पोस्ट के रास्ते बिहार में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आधार पर सहायक उत्पाद अवर निरीक्षक संजय रजक के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने एरका चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रहे संदिग्ध 10 चक्का ट्रक को रोककर जांच की गई। प्रारंभिक जांच में ट्रक में सामान्य रूप से लकड़ी का भूसा लदा दिखाई दिया। टीम ने ट्रक की स्कैनर मशीन से जांच की तो अंदर कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आई। इसके बाद अधिकारियों का संदेह गहरा गया और ट्रक में लदे भूसे को उतरवाकर बारीकी से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान ट्रक में बनाए गए गुप्त तहखाने का पता चला। तहखाने में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। उत्पाद विभाग की टीम ने शराब को बाहर निकालकर जब्त कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 81 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में चालक ने खोला राज : गिरफ्तार चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के लिलुआ थाना क्षेत्र के कुंजापारा 3 एच रोड निवासी सुनील चक्रवर्ती के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह ट्रक लेकर उत्तर प्रदेश से एनएच-139 के रास्ते पटना जा रहा था। पटना में शराब की खेप की डिलीवरी की जानी थी। हालांकि, डिलीवरी से पहले ही एरका चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक को पकड़ लिया। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि बरामद शराब की खेप किसके इशारे पर भेजी गई थी और पटना में इसे किस व्यक्ति को सौंपा जाना था, इसकी जांच की जा रही है। चालक से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में संलिप्त लोगों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *