इंस्पेक्टर मिथलेश को नगर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी

इंस्पेक्टर मिथलेश को नगर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी

एसएसपी कुमार गौतम ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा निर्णय लेते हुए वर्तमान नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से थाना पद से वापस बुला लिया है। उनकी जगह पुलिस निरीक्षक मिथलेश कुमार को नगर थाना की कमाना सौंपी गई है। एसएसपी स्पष्ट किया कि यह फेरबदल पूरी तरह से प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से किया गया है। नए थानाध्यक्ष की स्थायी नियुक्ति होने तक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार को नगर थाना का कार्यभार सौंपा गया है। उन्हें फिलहाल थाना के सभी आवश्यक कार्यों और विधि-व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश मिला है। जल्द ही आधिकारिक प्रक्रिया पूरी कर नगर थाना में नए थानाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इस अचानक हुए बदलाव से पुलिस महकमे में हलचल देखी जा रही है। एसएसपी कुमार गौतम ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा निर्णय लेते हुए वर्तमान नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से थाना पद से वापस बुला लिया है। उनकी जगह पुलिस निरीक्षक मिथलेश कुमार को नगर थाना की कमाना सौंपी गई है। एसएसपी स्पष्ट किया कि यह फेरबदल पूरी तरह से प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से किया गया है। नए थानाध्यक्ष की स्थायी नियुक्ति होने तक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार को नगर थाना का कार्यभार सौंपा गया है। उन्हें फिलहाल थाना के सभी आवश्यक कार्यों और विधि-व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश मिला है। जल्द ही आधिकारिक प्रक्रिया पूरी कर नगर थाना में नए थानाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इस अचानक हुए बदलाव से पुलिस महकमे में हलचल देखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *