25 अगस्त को जिले के 41 संस्थानों पर लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर

25 अगस्त को जिले के 41 संस्थानों पर लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर

विद्यार्थियों की शिकायतों एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान तथा उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 अगस्त को औरंगाबाद जिले के चिन्हित 41 विद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में प्रथम विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को इस शिविर का आयोजन किया जाना है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बिहार द्वारा 17 अगस्त को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का लोकार्पण किया गया है। संबंधित संस्थानों एवं छात्रावासों के वास्तविक (बोनाफाइड) छात्र-छात्राएं पोर्टल पर अपनी शिकायतें एवं सुझाव दर्ज करा सकेंगे। शिविर में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कियोस्क, कंप्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से समय पर कक्षाओं का संचालन नहीं होने, शिक्षकों की अनुपस्थिति, परीक्षा के समय पर आयोजन एवं परीक्षाफल के प्रकाशन में विलंब, अनधिकृत शुल्क वसूली, बिजली, बैठने, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। इसके अलावा कोचिंग और संस्थान में विधि-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं भी पोर्टल पर दर्ज की जा सकेंगी।जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने शिविर के लिए अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर को नोडल पदाधिकारी नामित किया है। वहीं तकनीकी एवं प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्था के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी ऋतिक आनंद तथा जिला आईटी प्रबंधक प्रदीप कुमार को प्राधिकृत किया गया है। शिविर में विश्वविद्यालय, अंगीभूत महाविद्यालय, अभियंत्रण एवं चिकित्सा महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, नर्सिंग एवं पारा मेडिकल संस्थान सहित विभिन्न सरकारी छात्रावासों और विशेष विद्यालयों को शामिल किया गया है।प्राप्त शिकायतों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत 30 दिनों के अंदर निस्तारण किया जाना है। पोर्टल पर शिकायतों के समाधान के लिए L-1, L-2 एवं L-3 स्तर के प्राधिकार निर्धारित किए गए हैं। निस्तारण से असंतुष्ट विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य स्तरीय विद्यार्थी सहयोग शिविर में अपनी शिकायत की सुनवाई करा सकेंगे।जिला प्रशासन ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को शिविर का संचालन पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं परिणामोन्मुखी तरीके से करने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। विद्यार्थियों की शिकायतों एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान तथा उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 अगस्त को औरंगाबाद जिले के चिन्हित 41 विद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में प्रथम विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को इस शिविर का आयोजन किया जाना है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बिहार द्वारा 17 अगस्त को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का लोकार्पण किया गया है। संबंधित संस्थानों एवं छात्रावासों के वास्तविक (बोनाफाइड) छात्र-छात्राएं पोर्टल पर अपनी शिकायतें एवं सुझाव दर्ज करा सकेंगे। शिविर में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कियोस्क, कंप्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से समय पर कक्षाओं का संचालन नहीं होने, शिक्षकों की अनुपस्थिति, परीक्षा के समय पर आयोजन एवं परीक्षाफल के प्रकाशन में विलंब, अनधिकृत शुल्क वसूली, बिजली, बैठने, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। इसके अलावा कोचिंग और संस्थान में विधि-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं भी पोर्टल पर दर्ज की जा सकेंगी।जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने शिविर के लिए अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर को नोडल पदाधिकारी नामित किया है। वहीं तकनीकी एवं प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्था के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी ऋतिक आनंद तथा जिला आईटी प्रबंधक प्रदीप कुमार को प्राधिकृत किया गया है। शिविर में विश्वविद्यालय, अंगीभूत महाविद्यालय, अभियंत्रण एवं चिकित्सा महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, नर्सिंग एवं पारा मेडिकल संस्थान सहित विभिन्न सरकारी छात्रावासों और विशेष विद्यालयों को शामिल किया गया है।प्राप्त शिकायतों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत 30 दिनों के अंदर निस्तारण किया जाना है। पोर्टल पर शिकायतों के समाधान के लिए L-1, L-2 एवं L-3 स्तर के प्राधिकार निर्धारित किए गए हैं। निस्तारण से असंतुष्ट विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य स्तरीय विद्यार्थी सहयोग शिविर में अपनी शिकायत की सुनवाई करा सकेंगे।जिला प्रशासन ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को शिविर का संचालन पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं परिणामोन्मुखी तरीके से करने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *