पटना- नाबालिग लड़की को पहले दौड़ाया, फिर मारी गोली:टेलर दुकान में घुसकर 2 युवकों ने किया शूट, लड़की बोलती रही- प्लीज मुझे बचा लो

पटना- नाबालिग लड़की को पहले दौड़ाया, फिर मारी गोली:टेलर दुकान में घुसकर 2 युवकों ने किया शूट, लड़की बोलती रही- प्लीज मुझे बचा लो

दानापुर थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ स्थित एक टेलर दुकान में रविवार को दिनदहाड़े दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की को गोली मार दी। गोली लड़की के कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। लड़की आरपीएस मोड़ की निवासी बताई जा रही है। दुकान मालिक सुधीर वर्मा के अनुसार, लड़की अचानक भागते हुए उनकी दुकान में पहुंची और मदद मांगते हुए उनके पीछे छिप गई। कुछ ही देर बाद दो युवक उसका पीछा करते हुए दुकान में घुस आए और लड़की को बाहर आने के लिए कहा। जब दुकान मालिक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो युवकों ने कथित तौर पर उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी। देखें तस्वीरें… युवकों और लड़की के बीच खींचतान भी हुई इसी दौरान युवकों और लड़की के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिससे लड़की फर्श पर गिर गई। उसके गिरते ही दोनों युवकों ने गोली चला दी, जो उसके कंधे में जा लगी। गोली चलाने के बाद दोनों युवक हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दुकान और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने के बावजूद, लड़की ने दुकान मालिक के मोबाइल से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह पैदल दुकान से बाहर निकली, जहां से परिजन उसे राजा बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए। पुलिस CCTV खंगाल रही घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। दानापुर एसडीपीओ-1 डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि युवती को गोली लगने की घटना संज्ञान में आई है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। दानापुर थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ स्थित एक टेलर दुकान में रविवार को दिनदहाड़े दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की को गोली मार दी। गोली लड़की के कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। लड़की आरपीएस मोड़ की निवासी बताई जा रही है। दुकान मालिक सुधीर वर्मा के अनुसार, लड़की अचानक भागते हुए उनकी दुकान में पहुंची और मदद मांगते हुए उनके पीछे छिप गई। कुछ ही देर बाद दो युवक उसका पीछा करते हुए दुकान में घुस आए और लड़की को बाहर आने के लिए कहा। जब दुकान मालिक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो युवकों ने कथित तौर पर उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी। देखें तस्वीरें… युवकों और लड़की के बीच खींचतान भी हुई इसी दौरान युवकों और लड़की के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिससे लड़की फर्श पर गिर गई। उसके गिरते ही दोनों युवकों ने गोली चला दी, जो उसके कंधे में जा लगी। गोली चलाने के बाद दोनों युवक हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दुकान और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने के बावजूद, लड़की ने दुकान मालिक के मोबाइल से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह पैदल दुकान से बाहर निकली, जहां से परिजन उसे राजा बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए। पुलिस CCTV खंगाल रही घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। दानापुर एसडीपीओ-1 डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि युवती को गोली लगने की घटना संज्ञान में आई है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *