सीवान में रविवार से तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा की शुरुआत हो गई। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने फीता काटकर मोबाइल पासपोर्ट वैन का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य जिलेवासियों को अपने ही जिले में सुविधाजनक तरीके से पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराना है। सीवान के बड़ी संख्या में लोग रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में विदेशों में रहते हैं। ऐसे में जिले में मोबाइल पासपोर्ट सेवा की शुरुआत को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डीएम ने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग निर्धारित अवधि में कैंप पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट बनवाने के लिए अब लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल पासपोर्ट वैन के जरिए स्थानीय स्तर पर ही आवेदन से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। पिछले साल 5,049 लोगों ने किया था आवेदन डीएम ने बताया कि जिले में पासपोर्ट की मांग काफी अधिक है। पिछले वर्ष सीवान से कुल 5,049 पासपोर्ट के लिए आवेदन किए गए थे, जिनमें से 4,770 पासपोर्ट जारी किए गए। आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले में बड़ी संख्या में लोगों को पासपोर्ट की जरूरत है। खासकर विदेशों में रहने वाले और विदेश जाकर रोजगार या व्यवसाय करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए मोबाइल पासपोर्ट वैन काफी उपयोगी साबित हो सकती है। रोज 55, तीन दिनों में 165 स्लॉट मोबाइल पासपोर्ट वैन के जरिए तीन दिनों तक प्रतिदिन 55 स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। इस तरह तीन दिनों में कुल 165 स्लॉट बुक किए गए हैं। निर्धारित स्लॉट के अनुसार आने वाले आवेदकों के डॉक्यूमेंटेशन समेत पासपोर्ट से जुड़ी अन्य जरूरी प्रक्रियाएं स्थानीय स्तर पर पूरी की जाएंगी। समय पर जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचने की अपील प्रशासन ने स्लॉट बुक कराने वाले आवेदकों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप पहुंचने की अपील की है। जिला मुख्यालय में शुरू की गई यह सेवा पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों के समय और परेशानी दोनों को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। सीवान में रविवार से तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा की शुरुआत हो गई। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने फीता काटकर मोबाइल पासपोर्ट वैन का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य जिलेवासियों को अपने ही जिले में सुविधाजनक तरीके से पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराना है। सीवान के बड़ी संख्या में लोग रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में विदेशों में रहते हैं। ऐसे में जिले में मोबाइल पासपोर्ट सेवा की शुरुआत को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डीएम ने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग निर्धारित अवधि में कैंप पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट बनवाने के लिए अब लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल पासपोर्ट वैन के जरिए स्थानीय स्तर पर ही आवेदन से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। पिछले साल 5,049 लोगों ने किया था आवेदन डीएम ने बताया कि जिले में पासपोर्ट की मांग काफी अधिक है। पिछले वर्ष सीवान से कुल 5,049 पासपोर्ट के लिए आवेदन किए गए थे, जिनमें से 4,770 पासपोर्ट जारी किए गए। आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले में बड़ी संख्या में लोगों को पासपोर्ट की जरूरत है। खासकर विदेशों में रहने वाले और विदेश जाकर रोजगार या व्यवसाय करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए मोबाइल पासपोर्ट वैन काफी उपयोगी साबित हो सकती है। रोज 55, तीन दिनों में 165 स्लॉट मोबाइल पासपोर्ट वैन के जरिए तीन दिनों तक प्रतिदिन 55 स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। इस तरह तीन दिनों में कुल 165 स्लॉट बुक किए गए हैं। निर्धारित स्लॉट के अनुसार आने वाले आवेदकों के डॉक्यूमेंटेशन समेत पासपोर्ट से जुड़ी अन्य जरूरी प्रक्रियाएं स्थानीय स्तर पर पूरी की जाएंगी। समय पर जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचने की अपील प्रशासन ने स्लॉट बुक कराने वाले आवेदकों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप पहुंचने की अपील की है। जिला मुख्यालय में शुरू की गई यह सेवा पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों के समय और परेशानी दोनों को कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

