नवादा में सहायक प्रबंधक अरविंद कुमार निलंबित:खाद्यान्न गोदामों की गड़बड़ी पर कार्रवाई, 5 अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश

नवादा में सहायक प्रबंधक अरविंद कुमार निलंबित:खाद्यान्न गोदामों की गड़बड़ी पर कार्रवाई, 5 अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश

नवादा जिले में खाद्यान्न की आपूर्ति और रखरखाव में अनियमितताओं के मामले में बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन ने कार्रवाई की है। हिसुआ के भाजपा विधायक अनिल सिंह की शिकायत के बाद निगम प्रशासन ने यह कदम उठाया। जांच के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और परिवहन अभिकर्ताओं की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर हिसुआ स्थित सीएमआर गोदाम के सहायक प्रबंधक अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई खाद्यान्न गोदामों में पाई गई गड़बड़ियों के मद्देनजर की गई है। कई अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश सीएमआर गोदाम संख्या-08, बुधौल के गुणवत्ता नियंत्रक के खिलाफ आरोप पत्र गठित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, टीपीडीएस गोदाम हिसुआ के सहायक प्रबंधक विकास कुमार गुप्ता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा टीपीडीएस गोदाम हिसुआ के सहायक प्रबंधक मनीष प्रिया, टीपीडीएस गोदाम सिरदला के सहायक प्रबंधक शुभम कुमार और नरहट गोदाम के नोडल कुमार के खिलाफ भी प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। विधायक की शिकायत पर हुई थी जांच विधायक अनिल सिंह ने 25 जून को खाद्यान्न गोदामों में आपूर्ति, उठाव और रखरखाव में अनियमितताओं की शिकायत की थी। इसके बाद खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव की अध्यक्षता में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने 23, 24 और 27 जून को नवादा जिले के विभिन्न सीएमआर और टीपीडीएस गोदामों का स्थलीय निरीक्षण और भौतिक सत्यापन किया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर अब कार्रवाई की गई है। विधायक बोले- दोषियों पर कार्रवाई तक जारी रहेगी लड़ाई विधायक अनिल सिंह ने वर्तमान कार्रवाई पर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। विधायक ने खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव को पत्र भेजकर मामले की पारदर्शी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नवादा जिले में खाद्यान्न की आपूर्ति और रखरखाव में अनियमितताओं के मामले में बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन ने कार्रवाई की है। हिसुआ के भाजपा विधायक अनिल सिंह की शिकायत के बाद निगम प्रशासन ने यह कदम उठाया। जांच के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और परिवहन अभिकर्ताओं की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर हिसुआ स्थित सीएमआर गोदाम के सहायक प्रबंधक अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई खाद्यान्न गोदामों में पाई गई गड़बड़ियों के मद्देनजर की गई है। कई अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश सीएमआर गोदाम संख्या-08, बुधौल के गुणवत्ता नियंत्रक के खिलाफ आरोप पत्र गठित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, टीपीडीएस गोदाम हिसुआ के सहायक प्रबंधक विकास कुमार गुप्ता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा टीपीडीएस गोदाम हिसुआ के सहायक प्रबंधक मनीष प्रिया, टीपीडीएस गोदाम सिरदला के सहायक प्रबंधक शुभम कुमार और नरहट गोदाम के नोडल कुमार के खिलाफ भी प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। विधायक की शिकायत पर हुई थी जांच विधायक अनिल सिंह ने 25 जून को खाद्यान्न गोदामों में आपूर्ति, उठाव और रखरखाव में अनियमितताओं की शिकायत की थी। इसके बाद खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव की अध्यक्षता में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने 23, 24 और 27 जून को नवादा जिले के विभिन्न सीएमआर और टीपीडीएस गोदामों का स्थलीय निरीक्षण और भौतिक सत्यापन किया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर अब कार्रवाई की गई है। विधायक बोले- दोषियों पर कार्रवाई तक जारी रहेगी लड़ाई विधायक अनिल सिंह ने वर्तमान कार्रवाई पर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। विधायक ने खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव को पत्र भेजकर मामले की पारदर्शी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *