‘लापरवाही पर सेवा शिविरों को ब्लैकलिस्ट करें’:DM ने कांवरिया पथ का निरीक्षण किया, कहा-‘साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति समय पर हो’

‘लापरवाही पर सेवा शिविरों को ब्लैकलिस्ट करें’:DM ने कांवरिया पथ का निरीक्षण किया, कहा-‘साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति समय पर हो’

बांका जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने श्रावणी मेला के सफल,सुगम और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए कांवरिया पथ का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने धौरी गेट से रंगनिया टेंट सिटी तक पैदल भ्रमण किया और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।इसके बाद जिलेबिया मोड़ से अबरखा तक की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान,जिलाधिकारी ने कांवरिया पथ पर साफ-सफाई, चिकित्सा शिविरों,विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और टेंट सिटी में कांवरियों के ठहरने व विश्राम की सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। कुछ सेवा शिविरों के आसपास गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दुकानदार पानी की बर्बादी नहीं करें जिलाधिकारी ने संबंधित शिविर संचालकों को परिसर एवं आसपास नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया।उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा गंदगी मिलने पर संबंधित सेवा शिविर को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। डीएम ने निजी दुकानदारों द्वारा अनावश्यक रूप से पानी बहाए जाने की शिकायत पर भी संज्ञान लिया। उन्होंने दुकानदारों को पानी की बर्बादी तुरंत रोकने की चेतावनी दी। तेज आवाज में लाउडस्पीकर,डीजे न बजाएं इसके अतिरिक्त, कांवरिया पथ के आध्यात्मिक और शांत वातावरण को बनाए रखने के लिए सेवा शिविर संचालकों और दुकानदारों को तेज आवाज में लाउडस्पीकर,डीजे या म्यूजिक सिस्टम नहीं बजाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर दंडाधिकारियों और संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पानी के दुरुपयोग पर रोक लगाने और तेज ध्वनि में लाउडस्पीकर बजाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। दुकानों पर रेट चार्ट अनिवार्य रूप से लगाएं कच्चे कांवरिया पथ पर भ्रमण के दौरान,डीएम ने श्रद्धालु कांवरियों से बातचीत कर पेयजल, आवासन, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रतिक्रिया ली। उन्होंने सभी निजी दुकानों पर निर्धारित मूल्य तालिका (रेट चार्ट)अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने और कांवरिया पथ पर निर्बाध प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के अंतिम चरण में डीएम ने अबरखा टेंट सिटी का जायजा लिया। यहां पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था देखी तथा ‘जीविका दीदी की रसोई’ में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि कांवरियों की सेवा, सुरक्षा और सुविधा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बांका जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने श्रावणी मेला के सफल,सुगम और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए कांवरिया पथ का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने धौरी गेट से रंगनिया टेंट सिटी तक पैदल भ्रमण किया और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।इसके बाद जिलेबिया मोड़ से अबरखा तक की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान,जिलाधिकारी ने कांवरिया पथ पर साफ-सफाई, चिकित्सा शिविरों,विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और टेंट सिटी में कांवरियों के ठहरने व विश्राम की सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। कुछ सेवा शिविरों के आसपास गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दुकानदार पानी की बर्बादी नहीं करें जिलाधिकारी ने संबंधित शिविर संचालकों को परिसर एवं आसपास नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया।उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा गंदगी मिलने पर संबंधित सेवा शिविर को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। डीएम ने निजी दुकानदारों द्वारा अनावश्यक रूप से पानी बहाए जाने की शिकायत पर भी संज्ञान लिया। उन्होंने दुकानदारों को पानी की बर्बादी तुरंत रोकने की चेतावनी दी। तेज आवाज में लाउडस्पीकर,डीजे न बजाएं इसके अतिरिक्त, कांवरिया पथ के आध्यात्मिक और शांत वातावरण को बनाए रखने के लिए सेवा शिविर संचालकों और दुकानदारों को तेज आवाज में लाउडस्पीकर,डीजे या म्यूजिक सिस्टम नहीं बजाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर दंडाधिकारियों और संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पानी के दुरुपयोग पर रोक लगाने और तेज ध्वनि में लाउडस्पीकर बजाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। दुकानों पर रेट चार्ट अनिवार्य रूप से लगाएं कच्चे कांवरिया पथ पर भ्रमण के दौरान,डीएम ने श्रद्धालु कांवरियों से बातचीत कर पेयजल, आवासन, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रतिक्रिया ली। उन्होंने सभी निजी दुकानों पर निर्धारित मूल्य तालिका (रेट चार्ट)अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने और कांवरिया पथ पर निर्बाध प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के अंतिम चरण में डीएम ने अबरखा टेंट सिटी का जायजा लिया। यहां पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था देखी तथा ‘जीविका दीदी की रसोई’ में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि कांवरियों की सेवा, सुरक्षा और सुविधा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *