नालंदा में करीब आधे घंटे की बारिश के बाद बिहार शरीफ की सड़कों पर जलजमाव हो गया। जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण कागजी मोहल्ला, भैंसासुर, देवी स्थान, अंबेडकर चौक, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, पुलपर और बिचली खंदक समेत अन्य नीचले इलाकों में पानी भर गया है। शहर की प्रमुख सड़कों और गलियों में करीब 1 फीट से अधिक पानी है, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई प्रमुख मार्गों पर नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी फजीहत झेलनी पड़ी। स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है कि नगर निगम की ओर से करोड़ों रुपए खर्च कर ड्रेनेज सिस्टम और नालों का निर्माण कराया गया था, लेकिन धरातल पर उसका कोई ठोस नतीजा नजर नहीं आ रहा है। बारिश के बाद की कुछ तस्वीरें… 26 अगस्त तक इसी तरह का रहेगा मौसम इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के दक्षिणी हिस्सों में 26 अगस्त तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान घने बादल छाए रहेंगे। नालंदा, बक्सर, रोहतास, कैमूर और लखीसराय जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की उम्मीद है। सुबह के समय हवा में आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत तक बनी रहेगी, जिससे बारिश थमने पर बीच-बीच में उमस का असर भी महसूस होगा। नालंदा में करीब आधे घंटे की बारिश के बाद बिहार शरीफ की सड़कों पर जलजमाव हो गया। जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण कागजी मोहल्ला, भैंसासुर, देवी स्थान, अंबेडकर चौक, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, पुलपर और बिचली खंदक समेत अन्य नीचले इलाकों में पानी भर गया है। शहर की प्रमुख सड़कों और गलियों में करीब 1 फीट से अधिक पानी है, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई प्रमुख मार्गों पर नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी फजीहत झेलनी पड़ी। स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है कि नगर निगम की ओर से करोड़ों रुपए खर्च कर ड्रेनेज सिस्टम और नालों का निर्माण कराया गया था, लेकिन धरातल पर उसका कोई ठोस नतीजा नजर नहीं आ रहा है। बारिश के बाद की कुछ तस्वीरें… 26 अगस्त तक इसी तरह का रहेगा मौसम इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के दक्षिणी हिस्सों में 26 अगस्त तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान घने बादल छाए रहेंगे। नालंदा, बक्सर, रोहतास, कैमूर और लखीसराय जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की उम्मीद है। सुबह के समय हवा में आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत तक बनी रहेगी, जिससे बारिश थमने पर बीच-बीच में उमस का असर भी महसूस होगा।

