बुंदेलखंड विकास सेना ने ललितपुर में किया प्रदर्शन:चीनी-खाद्य तेलों के बढ़ते दामों पर जताया आक्रोश

बुंदेलखंड विकास सेना ने ललितपुर में किया प्रदर्शन:चीनी-खाद्य तेलों के बढ़ते दामों पर जताया आक्रोश

ललितपुर में रविवार दोपहर 1 बजे बुंदेलखंड विकास सेना ने कंपनी बाग में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन चीनी और खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ था, जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर ‘टीटू’ के नेतृत्व में 25 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने चीनी और खाद्य तेलों की लगातार बढ़ती कीमतों पर गहरी चिंता व्यक्त की। सेना प्रमुख हरीश कपूर ‘टीटू’ ने कहा कि त्योहारों के मौसम में आवश्यक खाद्य वस्तुओं, विशेषकर चीनी और खाद्य तेलों के दामों में वृद्धि से आम जनता की आर्थिक परेशानियां बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि महंगाई का सीधा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई पर पड़ रहा है। कपूर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां और गन्ने से एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देना चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर दबाव बढ़ा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे एथेनॉल उत्पादन के साथ-साथ घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता और कीमतों पर भी नियंत्रण बना रहे।
बुंदेलखंड विकास सेना ने केंद्र सरकार से चीनी और खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने त्योहारों के मौसम में आम जनता को राहत देने के लिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के ठोस कदम उठाने को कहा। सेना ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए तो वे जनता के हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में राजमल जैन , फहीम शबनम , कदीर खान ,राजकुमार कुशवाहा ,लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा , अमरसिंह बुंदेला , मगन सोनी , संजू राजा , परमानंद विश्कर्मा , नंदराम कुशवाहा , मुन्ना लाल त्यागी , गफूर खां , प्रदीप साहू , कामता भट्ट , पहाड़ सिंह , अमित जैन , हरगोविन्द , संजय चौहान , रामप्रकाश झा , जगदीश झा , हरगोविंद विश्वकर्मा , शिवम पटेल , भइयन कुशवाहा , जमना प्रसाद , कृष्ण राजपूत ,आदि उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *