मंदसौर में 6 दिन में सिर्फ 0.04 इंच बारिश:धूप-उमस से बढ़ी परेशानी, 24 से फिर बारिश के आसार

मंदसौर में 6 दिन में सिर्फ 0.04 इंच बारिश:धूप-उमस से बढ़ी परेशानी, 24 से फिर बारिश के आसार

मंदसौर जिले में बारिश का दौर फिलहाल थमा हुआ है। पिछले छह दिनों में पूरे जिले में सिर्फ 0.04 इंच बारिश दर्ज हुई है। शनिवार को दिनभर धूप रही और रविवार को भी मौसम इसी तरह बना हुआ है। बारिश रुकने के बाद गर्मी और उमस बढ़ गई है। 31 डिग्री तक पहुंचा तापमान शनिवार को मंदसौर में दिन का तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश नहीं होने से उमस का असर बढ़ गया। दलौदा, अफजलपुर, सीतामऊ, नाहरगढ़, भानपुरा, गरोठ, सुवासरा, शामगढ़, मल्हारगढ़, पिपलियामंडी, नारायणगढ़, डिगांव और बरखेड़ा समेत ज्यादातर इलाकों में भी बारिश नहीं हुई। इस साल अब तक 20.37 इंच बारिश 1 जून से 23 अगस्त तक जिले में औसतन 517.4 मिमी यानी 20.37 इंच बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल इसी अवधि में 22.11 इंच बारिश हुई थी। यानी इस साल अब तक करीब 2 इंच कम बारिश हुई है। जिले में सबसे ज्यादा बारिश धुंधड़का में 645 मिमी दर्ज की गई है। इसके बाद भावगढ़ में 576.2, मल्हारगढ़ में 541, शामगढ़ में 538.2, गरोठ में 527, सीतामऊ में 520, सुवासरा में 514.1, मंदसौर में 501, भानपुरा में 498.6, कयामपुर में 427.5 और संजीत में 403 मिमी बारिश हुई है। मंदसौर तहसील में 60 मिमी कम बारिश मंदसौर तहसील में 1 जून से 23 अगस्त तक 501 मिमी यानी करीब 19.72 इंच बारिश हुई है। पिछले साल इसी अवधि में 561 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस बार तहसील में करीब 60 मिमी कम बारिश हुई है। पूरे जिले की बात करें तो पिछले साल 19 अगस्त तक कुल 6003.1 मिमी बारिश दर्ज हुई थी, जबकि इस साल अब तक 5691.6 मिमी बारिश हुई है। 24 से फिर बढ़ सकती है बारिश की गतिविधि मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 24 अगस्त से जिले में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं। 24 अगस्त को मंदसौर शहर में बारिश की संभावना है। इसके बाद 25 और 26 अगस्त को भी बादल छाए रहने के साथ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बारिश की तीव्रता सभी जगह एक जैसी नहीं रहेगी। कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर केवल बादल छाए रहने की संभावना है। अगले दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आने वाले दिनों में बादल और बारिश की संभावना के चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। दिन का तापमान करीब 30 से 32 डिग्री और रात का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 23 से 26 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने के आसार मौसम के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक मानसून की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। हालांकि पूरे जिले में लगातार तेज बारिश का अनुमान नहीं है। स्थानीय मौसम प्रणाली के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *