मंच व्यवस्था पर भड़कीं महिला जनप्रतिनिधि:शिवपुरी में पीछे बैठाने पर नीचे उतरीं, विधायक के मनाने पर लौटीं

मंच व्यवस्था पर भड़कीं महिला जनप्रतिनिधि:शिवपुरी में पीछे बैठाने पर नीचे उतरीं, विधायक के मनाने पर लौटीं

शिवपुरी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान महिला जनप्रतिनिधियों को मंच पर पीछे स्थान दिए जाने को लेकर नाराजगी की स्थिति बन गई। महिला जनप्रतिनिधियों ने मंच से उतरकर जनता के बीच बैठने का फैसला किया। अधिकारियों ने उन्हें वापस मंच पर आने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पहले इनकार कर दिया। बोलीं- हम जनता से चुनकर आई हैं महिला जनप्रतिनिधियों का कहना था कि मंच पर पहले ही महिला प्रतिनिधियों की संख्या कम है। इसके बावजूद उन्हें पीछे बैठाया गया। उन्होंने कहा कि वे जनता द्वारा चुनी हुई प्रतिनिधि हैं और यदि मंच पर सम्मानजनक स्थान नहीं मिलता तो जनता के बीच बैठना ही बेहतर है। विधायक खुद मंच से नीचे आए स्थिति को देखते हुए विधायक देवेंद्र जैन खुद मंच से नीचे आए और दोनों महिला जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। विधायक के आग्रह के बाद हेमलता रघुवीर रावत और गायत्री शर्मा वापस मंच पर पहुंचीं। इसके बाद दोनों के लिए मंच की अगली पंक्ति में सीट की व्यवस्था की गई। सीट की व्यवस्था होने के बाद मंच पर पहले से बैठे कुछ पदाधिकारियों को पीछे की ओर बैठना पड़ा। जिला पंचायत सदस्य भारती रावत भी कार्यक्रम से गईं इसी कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य भारती रावत के भी कार्यक्रम छोड़कर जाने की बात सामने आई है। बताया गया कि कार्यक्रम जिस जिला पंचायत वार्ड क्षेत्र में आयोजित किया गया था, भारती रावत उसी वार्ड की सदस्य हैं। इसके बावजूद उन्हें मंच पर स्थान नहीं दिया गया। इसको लेकर उनके परिजनों और समर्थकों में नाराजगी देखी गई। ससुर ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी भारती रावत के ससुर भूपेंद्र रावत ने कार्यक्रम की व्यवस्था पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि जिस जनप्रतिनिधि के वार्ड क्षेत्र में इतना बड़ा कार्यक्रम हो रहा है, उसे मंच पर सम्मानजनक स्थान नहीं दिया गया तो वहां रुकने का क्या मतलब है। महिला जनप्रतिनिधियों के मंच से नीचे आने और विधायक देवेंद्र जैन के खुद नीचे जाकर उन्हें मनाने का वीडियो भी सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों के सम्मान और मंच व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच चर्चा होती रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *