भारत अभी भी सेमीफ़ाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन यहां से आगे का रास्ता काफ़ी मुश्किल है। भारत को इंग्लैंड से आगे निकलने के लिए दूसरे मैचों पर निर्भर करना होगा।
India Semifinal Qualification scenario, Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के ‘स्टेज 2’ के अपने पहले ‘पूल-ई’ मैच में भारतीय टीम को मेजबान नीदरलैंड्स के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बहुत कम हो गई हैं।
इस नतीजे के साथ नीदरलैंड्स छह अंकों के साथ पूल में सबसे ऊपर पहुंच गया है; उन्हें पहले स्टेज से मिले तीन अंकों में तीन और अंक मिले हैं, जबकि भारत का खाता अभी नहीं खुला है। भारत का अगला मैच अर्जेंटीना के खिलाफ है, जिसका भी अभी तक कोई अंक नहीं है।
क्या भारत अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है?
हरमनप्रीत और उनकी टीम अभी भी सेमीफ़ाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन यहां से आगे का रास्ता काफ़ी मुश्किल है। नीदरलैंड्स और इंग्लैंड ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ऐसे में भारत को इंग्लैंड से आगे निकलने के लिए दूसरे मैचों पर निर्भर रहना होगा।
भारत सेमीफ़ाइनल के लिए कैसे क्वालिफ़ाई कर सकता है?
भारत को अगर सेमीफ़ाइनल में जगह बनानी है तो उन्हें उम्मीद करना होगा कि शनिवार को अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाला मुक़ाबला ड्रॉ न हो और न ही इंग्लैंड जीते। अगर मैच ड्रॉ होता है, तो भारत बाहर हो जाएगा और अगर इंग्लैंड जीतता है, तो भारत और अर्जेंटीना दोनों बाहर हो जाएंगे।
भारत के लिए पूल ई के मैचों के आखिरी दिन तक बने रहने का एकमात्र तरीका यह है कि अर्जेंटीना शनिवार को इंग्लैंड को हरा दे। ऐसे में अर्जेंटीना और इंग्लैंड, दोनों के 3-3 पॉइंट होंगे और भारत का अगला मुक़ाबला अर्जेंटीना से होगा। आख़िरी दिन भारत उम्मीद करेगा कि नीदरलैंड्स इंग्लैंड को बड़े अंतर से हरा दे; इसके बाद हरमनप्रीत और उनकी टीम को अर्जेंटीना को बड़े अंतर से हराना होगा ताकि वे 3 पॉइंट के साथ गोल डिफ़रेंस के आधार पर इंग्लैंड से आगे निकल सकें।
Sports – Patrika | CMS

