Duleep Trophy 2026 Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी कल फिर दिखेंगे एक्शन में, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं दलीप ट्रॉफी के मुक़ाबले

Duleep Trophy 2026 Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी कल फिर दिखेंगे एक्शन में, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं दलीप ट्रॉफी के मुक़ाबले

Duleep Trophy 2026, Live Streaming: दलीप ट्रॉफी 2026-27 का आगाज कल से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए नज़र आएंगे। यह फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट एक बार फिर ज़ोनल फ़ॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें देश के अलग-अलग इलाकों की छह टीमें 23 अगस्त से 10 सितंबर के बीच तीन राउंड के मैचों में हिस्सा लेंगी।

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से होगी शुरुआत

कल यानी 23 अगस्त को दो मुक़ाबले खेले जाएंगे। ये दोनों मुक़ाबले क्वार्टर फाइनल होंगे। पहला मुक़ाबला ईस्ट ज़ोन और नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन के बीच शुरू होगा, वहीं दूसरा मुक़ाबला नॉर्थ ज़ोन और वेस्ट ज़ोन के बीच खेला जाएगा। इन दोनों मुकाबलों में जो भी टीमें जीतेंगी वह सेंट्रल जोन और साउथ जोन के साथ सेमीफ़ाइनल में भिड़ेंगी।

ये दो टीमें सीधे सेमीफाइनल खेलेंगी

पिछले साल का फाइनल खेलने की वजह से सेंट्रल जोन और साउथ जोन को ‘बाय’ मिला है और ये दोनों टीमें सीधे सेमीफाइनल खेलेंगी। पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन का सामना पहले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा। इसी तरह दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ जोन का सामना दूसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा।

कहां देख सकते हैं दलीप ट्रॉफी के मैच

ईस्ट ज़ोन की तरफ से युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी कल एक्शन में दिखेंगे। उन्हें टीम का उपकप्तान भी नियुक्त किया गया है। यह मुक़ाबला सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं। सभी मैच बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे।

दलीप ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख समय मुकाबला स्थान
मैच 1 23–26 अगस्त सुबह 9:30 बजे ईस्ट ज़ोन vs नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन COE ग्राउंड 2
मैच 2 23–26 अगस्त सुबह 9:30 बजे नॉर्थ ज़ोन vs वेस्ट ज़ोन COE ग्राउंड 1
सेमीफ़ाइनल 1 30 अगस्त–2 सितंबर सुबह 9:30 बजे सेंट्रल ज़ोन vs TBC COE ग्राउंड 1
सेमीफ़ाइनल 2 30 अगस्त–2 सितंबर सुबह 9:30 बजे साउथ ज़ोन vs TBC COE ग्राउंड 2
फ़ाइनल 6–10 सितंबर सुबह 9:30 बजे TBC vs TBC COE ग्राउंड 1

दलीप ट्रॉफी 2026 की सभी टीमों का स्क्वाड

साउथ जोन की टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, एसके रशीद, के हिमातेजा, आर स्मरण, एन जगदीसन, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, वी कवरप्पा, और अमन खान।

सेंट्रल जोन की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भुटे।

ईस्ट जोन की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, ईशान किशन (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), डेनिश दास, और अभिजीत सरकार।

वेस्ट जोन की टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), शिवालिक शर्मा, मुशीर खान, सरफराज खान, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर, अतीत सेठ, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी।

नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम: तेची नेरी, रॉबिन लिंबू, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजाम, इमलीवाती लेम्तुर, किशन लिंडोह, जोसेफ लाल थानखुमा, अर्पित सुभाष, प्रियोजीत के, रोनाल्ड मेइतेई, आकाश कुमार चौधरी, वीनो जी झिमोमी, लालरेम्पुइया, जोनाथन रोंगसेन, जोतिन सिंह फिरोइजाम,और आशीष थापा।

नॉर्थ जोन की टीम: कनहैया वाधवान (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी (उपकप्तान), सनत सांगवान, कमरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसाजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युधवीर सिंह, निखिल कश्यप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *