पानीपत जिले के समालखा रेलवे स्टेशन से राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी की टीम ने दो युवकों को 24 किलो 540 ग्राम गांजा पत्ती समेत गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात प्लेटफार्म नंबर-2 पर चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी चौकी इंचार्ज जसबीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक रेलवे स्टेशन पर नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफार्म नंबर-2 पर दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें टीम ने तुरंत पकड़ लिया। कोर्ट में पेश कर लिया जाएगा रिमांड पर मजिस्ट्रेट एवं एईटीओ अनुभव पुनिया की मौजूदगी में पकड़े गए युवकों के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके बैग से 24 किलो 540 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अली इमाम और शंकर माली निवासी कोइनी, जिला गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उनसे नशीले पदार्थ की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान एसएचओ धर्मपाल सहित पुलिस टीम मौजूद रही। पानीपत जिले के समालखा रेलवे स्टेशन से राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी की टीम ने दो युवकों को 24 किलो 540 ग्राम गांजा पत्ती समेत गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात प्लेटफार्म नंबर-2 पर चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी चौकी इंचार्ज जसबीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक रेलवे स्टेशन पर नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफार्म नंबर-2 पर दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें टीम ने तुरंत पकड़ लिया। कोर्ट में पेश कर लिया जाएगा रिमांड पर मजिस्ट्रेट एवं एईटीओ अनुभव पुनिया की मौजूदगी में पकड़े गए युवकों के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके बैग से 24 किलो 540 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अली इमाम और शंकर माली निवासी कोइनी, जिला गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उनसे नशीले पदार्थ की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान एसएचओ धर्मपाल सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

