जोधपुर में मकान से मिला अफीम का दूध:आरोपियों के पास से 8 लाख भी मिले; इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार

जोधपुर में मकान से मिला अफीम का दूध:आरोपियों के पास से 8 लाख भी मिले; इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार

जोधपुर डीएसटी टीम और मंडोर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक रहवासी मकान से अफीम का दूध और 8 लाख रुपए बरामद किए है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इनमें से एक आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम है। डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि आगामी नगर निगम के चुनावों को लेकर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान डीएसटी टीम को संदिग्ध भभूतराम के मंडोर एरिया में होन की जानकारी मिली थी। इस पर डीएसटी टीम ने मंडोर थाना पुलिस के साथ मिलकर ​शिव साक्षी एनक्लेव के एक रहवासी मकान में दबिश दी। जहां तलाशी के दौरान मकान से 714 ग्राम अफीम का दूधर और 8 लाख रुपए बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों रविताश उर्फ रोहिताश और भभूतराम को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला एक इनामी आरोपी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी भभूतराम का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगला तो सामने आया कि उस पर इनाम घोषित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए बीकानेर एसपी की ओर से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। इसके साथ ही पुलिस ये भी पता लगा रही है कि ये अफीम का दूध कहां से खरीदकर लाए थे और रुपए किसके थे। इस कार्रवाई में मंडोर थानाधिकारी सुरेश सारण, डीएसटी एएसआई खेत सिंह, साइबर सेल एएसआई राकेश सिंह और डीएसटी कॉन्स्टेबल रामनिवास शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *