कैथल में पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने अपने विरोध प्रदर्शन को दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। दो छुटि्टयों समेत अब अगले चार दिन तक पटवार भवन बंद रहने के कारण जनता को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। पटवारी काम नहीं करेंगे और पटवार भवन के सामने विरोध स्वरूप धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। बना काम कराए लौट रहे लोग दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर पटवारी कार्य नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कई दिनों से पटवार भवन पर ताले लटके हुए हैं और लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा है। पटवारियों के जिला प्रधान सुरेंद्र खटकड़ का कहना है कि पोर्टल में खामियों के चलते इंतकाल गलत दर्ज हो रहें हैं। न हिस्से ठीक रहे न मालकान के नाम सही हो रहा। कुल मिलाकर इंतकाल में गलतियों का खामियाजा पटवारियों को भुगतना पड़ रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता को बेहतरीन सर्विस देने के लिए आटो मुटेशन इंतकाल की सुविधा उपलब्ध कराई है, लेकिन नए साफ्टवेयर में कमियों के चलते ये सुविधा पटवारियों के लिए दुविधा बन गई है। पटवारी प्रदेश सरकार से नए पोर्टल में सुधार व कमियों दूर करने की मांग कर रहे हैं। ई गिरदावरी कराने की मांग उन्होंने मांग की कि पटवारियों को आनलाइन कार्य करने के लिए लैपटॉप और टैब दिए जाएं। पोर्टल में कमियों की जिम्मेदारी आईटी टीम की हो न कि पटवारियों की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से जो निर्णय लिया जाएगा, पटवारी उसी के अनुसार कार्य करेंगे।

