भागलपुर- चोरी के पैसों से गाय खरीदी, घर बनवाने लगा:कहलगांव में ज्वेलरी चोरी मामले में दो आरोपी अरेस्ट, दूसरे ने खरीदा था iPhone

भागलपुर- चोरी के पैसों से गाय खरीदी, घर बनवाने लगा:कहलगांव में ज्वेलरी चोरी मामले में दो आरोपी अरेस्ट, दूसरे ने खरीदा था iPhone

कहलगांव पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, 22,500 रुपये नकद और चोरी के पैसों से खरीदे गए दो मोबाइल फोन, जिनमें एक आईफोन भी शामिल है, बरामद किए हैं। चोरी की रकम से एक आरोपी ने गाय खरीदी थी, घर की छत ढलवा रहा था, जबकि दूसरे ने आईफोन खरीदा था। मामला 6 अगस्त 2026 का है। कहलगांव थाना क्षेत्र के गंगानगर निवासी अनिता देवी के घर में चोरों ने लाखों रुपए की ज्वेलरी और नकदी चुरा ली थी। इस संबंध में कहलगांव थाना में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, स्थानीय सूचना और आसूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इस दौरान मुख्य आरोपी राजा सहनी पुलिस की नजर में आया। चोरी की रकम हाथ लगते ही आरोपी ने खर्च करना शुरू कर दिया था पुलिस के अनुसार, चोरी की रकम हाथ लगते ही राजा सहनी ने उसे खर्च करना शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि वह चोरी के पैसों से अपने मकान की छत की ढलाई करवा रहा था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी के पैसों से मोबाइल फोन खरीदे गए थे, जिसमें एक आईफोन भी शामिल था। पुलिस ने राजा सहनी को गिरफ्तार कर लिया। राजा सहनी से पूछताछ के बाद पुलिस को चोरी के जेवरात के खरीदार तक पहुंचने में मदद मिली। उसकी निशानदेही पर पूरब टोला, कहलगांव स्थित एक ज्वैलरी दुकान पर छापेमारी की गई। पुलिस ने दुकान संचालक मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जिस पर चोरी के आभूषण खरीदने का आरोप है। छापेमारी में दुकान से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात की बड़ी खेप बरामद हुई। सोना-चांदी देखकर पुलिस भी रह गई हैरान पुलिस के अनुसार बरामद सामान में सोने की अंगूठियां, लॉकेट, मंगलसूत्र और ब्रेसलेट शामिल हैं। वहीं चांदी के सामान में गिलास, कटोरे, बिस्किट, पायल, कड़ा, अंगूठियां, बिछिया, करधनी, मूर्तियां, चम्मच और सिक्के बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 22,500 रुपये नकद और चोरी के पैसों से खरीदे गए दो मोबाइल फोन भी पुलिस के हाथ लगे हैं। राजा सहनी का पुराना है ‘आपराधिक रिकॉर्ड’ पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राजा सहनी कोई नया खिलाड़ी नहीं है। उसके खिलाफ मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में पहले से पांच मामले दर्ज हैं, जबकि कोतवाली थाना क्षेत्र में भी एक मामला दर्ज बताया गया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ गृहभेदन और चोरी से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं। चोरी की कमाई से छत और iPhone… लेकिन पुलिस ने हिसाब कर दिया साफ इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यही रही कि चोरी की रकम को आरोपी ने छिपाने के बजाय अपने घर की छत ढलवाने और महंगा मोबाइल खरीदने में लगा दिया। उसे शायद लगा होगा कि चोरी का पैसा घर और मोबाइल में बदलते ही मामला खत्म हो जाएगा। लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच ने पूरा हिसाब-किताब सामने ला दिया। अब पुलिस चोरी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की रकम से और कौन-कौन सी संपत्ति खरीदी गई या पैसा कहां-कहां लगाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि 6 अगस्त को कहलगांव के गंगानगर में गृहभेदन की घटना के बाद विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य और आसूचना के आधार पर मुख्य आरोपी राजा सहनी को गिरफ्तार किया गया।उसकी निशानदेही पर चोरी का आभूषण खरीदने वाले सुनार मनीष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, ₹22,500 नकद और चोरी के पैसों से खरीदे गए दो मोबाइल बरामद हुए हैं।चोरी की रकम से संपत्ति अर्जित करने की पुष्टि होने पर नियमानुसार संपत्ति जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, यदि जांच में चोरी की रकम से संपत्ति अर्जित करने की पुष्टि होती है तो कानूनी प्रावधानों के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई का प्रस्ताव भी भेजा जा सकता है। कुल मिलाकर, चोर ने चोरी के पैसे से घर की छत मजबूत करने और iPhone खरीदने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसकी पूरी ‘शॉपिंग लिस्ट’ ही बरामद कर ली। कहलगांव पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, 22,500 रुपये नकद और चोरी के पैसों से खरीदे गए दो मोबाइल फोन, जिनमें एक आईफोन भी शामिल है, बरामद किए हैं। चोरी की रकम से एक आरोपी ने गाय खरीदी थी, घर की छत ढलवा रहा था, जबकि दूसरे ने आईफोन खरीदा था। मामला 6 अगस्त 2026 का है। कहलगांव थाना क्षेत्र के गंगानगर निवासी अनिता देवी के घर में चोरों ने लाखों रुपए की ज्वेलरी और नकदी चुरा ली थी। इस संबंध में कहलगांव थाना में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, स्थानीय सूचना और आसूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इस दौरान मुख्य आरोपी राजा सहनी पुलिस की नजर में आया। चोरी की रकम हाथ लगते ही आरोपी ने खर्च करना शुरू कर दिया था पुलिस के अनुसार, चोरी की रकम हाथ लगते ही राजा सहनी ने उसे खर्च करना शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि वह चोरी के पैसों से अपने मकान की छत की ढलाई करवा रहा था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी के पैसों से मोबाइल फोन खरीदे गए थे, जिसमें एक आईफोन भी शामिल था। पुलिस ने राजा सहनी को गिरफ्तार कर लिया। राजा सहनी से पूछताछ के बाद पुलिस को चोरी के जेवरात के खरीदार तक पहुंचने में मदद मिली। उसकी निशानदेही पर पूरब टोला, कहलगांव स्थित एक ज्वैलरी दुकान पर छापेमारी की गई। पुलिस ने दुकान संचालक मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जिस पर चोरी के आभूषण खरीदने का आरोप है। छापेमारी में दुकान से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात की बड़ी खेप बरामद हुई। सोना-चांदी देखकर पुलिस भी रह गई हैरान पुलिस के अनुसार बरामद सामान में सोने की अंगूठियां, लॉकेट, मंगलसूत्र और ब्रेसलेट शामिल हैं। वहीं चांदी के सामान में गिलास, कटोरे, बिस्किट, पायल, कड़ा, अंगूठियां, बिछिया, करधनी, मूर्तियां, चम्मच और सिक्के बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 22,500 रुपये नकद और चोरी के पैसों से खरीदे गए दो मोबाइल फोन भी पुलिस के हाथ लगे हैं। राजा सहनी का पुराना है ‘आपराधिक रिकॉर्ड’ पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राजा सहनी कोई नया खिलाड़ी नहीं है। उसके खिलाफ मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में पहले से पांच मामले दर्ज हैं, जबकि कोतवाली थाना क्षेत्र में भी एक मामला दर्ज बताया गया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ गृहभेदन और चोरी से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं। चोरी की कमाई से छत और iPhone… लेकिन पुलिस ने हिसाब कर दिया साफ इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यही रही कि चोरी की रकम को आरोपी ने छिपाने के बजाय अपने घर की छत ढलवाने और महंगा मोबाइल खरीदने में लगा दिया। उसे शायद लगा होगा कि चोरी का पैसा घर और मोबाइल में बदलते ही मामला खत्म हो जाएगा। लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच ने पूरा हिसाब-किताब सामने ला दिया। अब पुलिस चोरी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की रकम से और कौन-कौन सी संपत्ति खरीदी गई या पैसा कहां-कहां लगाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि 6 अगस्त को कहलगांव के गंगानगर में गृहभेदन की घटना के बाद विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य और आसूचना के आधार पर मुख्य आरोपी राजा सहनी को गिरफ्तार किया गया।उसकी निशानदेही पर चोरी का आभूषण खरीदने वाले सुनार मनीष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, ₹22,500 नकद और चोरी के पैसों से खरीदे गए दो मोबाइल बरामद हुए हैं।चोरी की रकम से संपत्ति अर्जित करने की पुष्टि होने पर नियमानुसार संपत्ति जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, यदि जांच में चोरी की रकम से संपत्ति अर्जित करने की पुष्टि होती है तो कानूनी प्रावधानों के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई का प्रस्ताव भी भेजा जा सकता है। कुल मिलाकर, चोर ने चोरी के पैसे से घर की छत मजबूत करने और iPhone खरीदने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसकी पूरी ‘शॉपिंग लिस्ट’ ही बरामद कर ली।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *