कॉलोनियों में बिजली चोरी के आरोप, 2 दिन में रिपोर्ट तलब

कॉलोनियों में बिजली चोरी के आरोप, 2 दिन में रिपोर्ट तलब

पानीपत | सेक्टर-29 में फ्लोरा चौक के पास अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों और किराए के कमरों में कुंडी कनेक्शन के जरिए बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के आरोप सामने आए हैं। लतीफ गार्डन निवासी आरटीआई कार्यकर्ता यशपाल मलिक ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में कहा गया है कि कथित तौर पर एक मीटर के सहारे दर्जनों कमरों तक सप्लाई पहुंचाई जा रही है और मीटरों में छेड़छाड़ कर निगम को हर माह लाखों के राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए अधीक्षक अभियंता, सर्कल ने एक्सईएन देवेश दहिया और एसडीओ अंजली मलिक को तत्काल जांच के आदेश दिए। निर्देशानुसार जेई व क्षेत्र प्रभारी के साथ निरीक्षण कर चोरी मिलने पर एलएल-1 फॉर्म भरते हुए 2 दिन में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *