मधुबनी सिविल सर्जन ने शुक्रवार को जयनगर में अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान कई संचालक फरार हो गए। छापेमारी से पहले सिविल सर्जन ने अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और मरीजों की सुविधाओं को लेकर चिकित्सकों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। छापेमारी की खबर मिलते ही कई अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक और उनके कर्मी मौके से फरार हो गए। कुछ अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर ताले लगे मिले। एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का ताला खोलने पर वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। वे अन्य बंद सेंटरों के ताले खोलने की भी मांग कर रहे थे। इसके बाद सिविल सर्जन की टीम वाहन सहित थाना पहुंची। सिविल सर्जन ने बताया कि उन्हें जयनगर में बिना निबंधन के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि संचालकों द्वारा निबंधन संबंधी कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर और उनके फरार होने के कारण केंद्रों पर ताले लगाए गए हैं। देर शाम सिविल सर्जन अनुमंडल अस्पताल प्रशासन, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ एक बार फिर अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी करने पहुंचे। सिविल सर्जन की इस कार्रवाई के बाद जयनगर में बिना निबंधन वाले अवैध अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और नर्सिंग होम क्लीनिक जांच घर के संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। मामले को लेकर देर शाम तक थाना में कानूनी कार्रवाई की कागजी प्रक्रिया जारी थी। मधुबनी सिविल सर्जन ने शुक्रवार को जयनगर में अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान कई संचालक फरार हो गए। छापेमारी से पहले सिविल सर्जन ने अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और मरीजों की सुविधाओं को लेकर चिकित्सकों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। छापेमारी की खबर मिलते ही कई अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक और उनके कर्मी मौके से फरार हो गए। कुछ अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर ताले लगे मिले। एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का ताला खोलने पर वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। वे अन्य बंद सेंटरों के ताले खोलने की भी मांग कर रहे थे। इसके बाद सिविल सर्जन की टीम वाहन सहित थाना पहुंची। सिविल सर्जन ने बताया कि उन्हें जयनगर में बिना निबंधन के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि संचालकों द्वारा निबंधन संबंधी कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर और उनके फरार होने के कारण केंद्रों पर ताले लगाए गए हैं। देर शाम सिविल सर्जन अनुमंडल अस्पताल प्रशासन, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ एक बार फिर अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी करने पहुंचे। सिविल सर्जन की इस कार्रवाई के बाद जयनगर में बिना निबंधन वाले अवैध अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और नर्सिंग होम क्लीनिक जांच घर के संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। मामले को लेकर देर शाम तक थाना में कानूनी कार्रवाई की कागजी प्रक्रिया जारी थी।

