मुजफ्फरपुर- बाउंड्री निर्माणकार्य में बाधा डालने के 2 आरोपी अरेस्ट:30 अज्ञात के खिलाफ भी पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराया केस, विरोध करने पर मारपीट का भी आरोप

मुजफ्फरपुर- बाउंड्री निर्माणकार्य में बाधा डालने के 2 आरोपी अरेस्ट:30 अज्ञात के खिलाफ भी पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराया केस, विरोध करने पर मारपीट का भी आरोप

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में प्लाट पर बाउंड्री निर्माण कार्य में बाधा डालने और तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, औराई थाना क्षेत्र निवासी प्रह्लाद कुमार ने 20 अगस्त को अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अहियापुर के झपहां स्थित करीब 9¼ धुर जमीन का दाखिल-खारिज वर्ष 2025 में कराया गया था, जिस पर शांतिपूर्ण तरीके से निर्माण कार्य चल रहा था। 20 अगस्त को कार-बाइक से पहुंचकर तोड़फोड़ की थी आरोप है कि 20 अगस्त को कुछ लोग स्कॉर्पियो, थार, जेसीबी मशीन और मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे। इनमें से एक वाहन पर राजनीतिक पार्टी का बोर्ड भी लगा था। लगभग 50 अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्होंने जेसीबी से जमीन और आसपास के अन्य निर्माणों को तोड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की, गले से आभूषण छीने और जमीन खाली करने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर अहियापुर थाना कांड संख्या 1323/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सिटी एसपी मोहीबुल्लाह अंसारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सुमित कुमार श्रीवास्तव और सन्नी सिंह को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 107 के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में प्लाट पर बाउंड्री निर्माण कार्य में बाधा डालने और तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, औराई थाना क्षेत्र निवासी प्रह्लाद कुमार ने 20 अगस्त को अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अहियापुर के झपहां स्थित करीब 9¼ धुर जमीन का दाखिल-खारिज वर्ष 2025 में कराया गया था, जिस पर शांतिपूर्ण तरीके से निर्माण कार्य चल रहा था। 20 अगस्त को कार-बाइक से पहुंचकर तोड़फोड़ की थी आरोप है कि 20 अगस्त को कुछ लोग स्कॉर्पियो, थार, जेसीबी मशीन और मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे। इनमें से एक वाहन पर राजनीतिक पार्टी का बोर्ड भी लगा था। लगभग 50 अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्होंने जेसीबी से जमीन और आसपास के अन्य निर्माणों को तोड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की, गले से आभूषण छीने और जमीन खाली करने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर अहियापुर थाना कांड संख्या 1323/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सिटी एसपी मोहीबुल्लाह अंसारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सुमित कुमार श्रीवास्तव और सन्नी सिंह को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 107 के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *